Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर में सड़क दुर्घटना , टैंकर से टकराई कार, चालक...

Jaunpur News जौनपुर में सड़क दुर्घटना , टैंकर से टकराई कार, चालक गंभीर

0
🔊 खबर सुनें

Aawaz News 

गोधना । क्षेत्र में बीती रात मछलीशहर वाराणसी हाइवे पर स्थित किशुन्दासपुर पेट्रोल पम्प के सामने तेज रफ्तार कार टैंकर से टकरा गयी। जिसमे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मछलीशहर सीएचसी भेज दिया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। 

 बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर निवासी सुनील सरोज का मीरगंज थाना के अगहुआ गाँव मे ननिहाल है। वह गोधना मे कई साल से मोबाईल की दुकान खोल रक्खा है। सोमवार शाम वह अपने मामा अशोक सरोज की वैगनार कार नंबर UP 70 AZ 2749 को लेकर मछलीशहर की तरफ जा रहा था। शाम सवा सात बजे वाराणसी हाइवे पर किशुन्दासपुर पेट्रोल पम्प के पास एन एच 731B निर्माण मे पानी छीडकाव के लिए लगे टैकर से टकरा गया आमने सामने  तेज रफ्तार  से लगे टक्कर की आवाज सुनकर लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुची डायल 112 पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मछलीशहर सीएचसी  भेजवाया । जहा हालत गंभीर देख चिकित्सको ने जिला अस्पताल जौनपुर के लिए रेफर कर दिया ।कार मैं एक और ब्यक्तिथा जो मामूली घायल था । मौके पर पहुची पुलिस ने टैंकर को कब्जे मे ले लिया हैं। 

थानाध्यक्ष मीरगंज रमेश कुमार का कहना है की घायल को इलाज के लिए मछलीशहर भेज कर टैकर को कब्जे मे ले लिया गया है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleAzamgarh news: जिला अस्पताल में केन्द्रीय पुस्तकालय डी०एन०बी० कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन
Next articleJaunpur News कोर्ट ने दिया पुनः मतगणना कराने का आदेश, शाहगंज इलाके में बढ़ी सरगर्मी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।