Home जौनपुर Jaunpur News खेल से तन मन और मस्तिष्क का विकास होता है...

Jaunpur News खेल से तन मन और मस्तिष्क का विकास होता है : बीएसए

0
🔊 खबर सुनें

मछलीशहर, जौनपुर। खेल बच्चो का बहुमुखी विकास करता है। खेल से तन और मन दोनों स्वस्थ होता है। खेल में प्रतिस्पर्धा का विकास बच्चो में होता है। सकारात्मक सोच के साथ खेल भाग लेकर शिखर तक पहुंचने का उद्देश्य हर बच्चो में विकसित करने की आवश्यकता है। उक्त बाते जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने सोमवार को विकास खंड स्तरीय प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभागियों एवम आयोजन टीम को संबोधित करते हुए फौजदार इंटर कॉलेज के प्रांगण कहा।

 बीएसए  ने प्राथमिक विद्यालय भिदूना के बच्चो द्वारा डम्बल पीटी और कंपोजिट दाउदपुर के बच्चो के सुंदर प्रस्तुति को खूब सराहा। बालिका वर्ग के कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन के बच्चो का उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित भी किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित खेलकूद में स्थान लाने वाले बच्चो की टीम सहित कोच शिक्षको को भी उत्साहवर्धन किया। खेल प्रतियोगिता में खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल द्वारा बीएसए को शाल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। खेलकूद प्रतियोगिता का संचालन अखंड प्रताप सिंह तथा  प्रणवीर प्रताप सिंह और अब्दुल अजीज, अरविंद मिश्रा ने किया। आयोजक मंडल डॉक्टर संतोष तिवारी,शिवाकांत तिवारी, डॉक्टर राजेश यादव, अनिल त्रिपाठी,रविंद्र बहादुर सिंह,रोहित यादव,लाल साहब यादव,चंद्रेश यादव, ने प्रतियोगिता संपन्न कराने सक्रिय सहभाग किया। रेफरी के रूप में खेल शिक्षक श्री प्रकाश मिश्र,आनद सिंह,संजय सिंह,राकेश यादव,स्वतंत्र तिवारी, प्रदीप श्रीवास्तव, मद्रिका मौर्या, प्रतिभा,सहित अन्य रहे।

  सांस्कृतिक खेलो में कंपोजिट दाउदपुर,कंपोजिट जमालपुर, तो पीटी में भिदूना,मेहंदी में चौकीकला की स्वेच्छा प्रथम रही। दौड़ में रामपुरकला,रसूलपुर,सेमरहो,छाछो,रामपुरखुर्द के बच्चो ने बाजी मारी,बच्चो के खेल दौड़, कबड्डी,खोखो,जेबलिंग,गोला प्रक्षेप,सहित रंगोली मेहदी प्रतियोगिता संपन्न हुई।   सांस्कृतिक के स्थान वाले टीम को बीएसए डॉक्टर गोरखनाथ पटेल द्वारा तथा खेल में स्थान वाले बच्चो को खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल द्वारा मेडल,प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में माहेश्वरी मिश्र ने सक्रिय सहयोग किया

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News 280 करोड़ रोड टैक्स देने के बाद भी गड्ढों में चलना मजबूरी
Next articleAzamgarh news: अनियमितता पर 09 उर्वरक दुकानों का लाइसेंस हुआ निलंबित
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।