मछलीशहर, जौनपुर। खेल बच्चो का बहुमुखी विकास करता है। खेल से तन और मन दोनों स्वस्थ होता है। खेल में प्रतिस्पर्धा का विकास बच्चो में होता है। सकारात्मक सोच के साथ खेल भाग लेकर शिखर तक पहुंचने का उद्देश्य हर बच्चो में विकसित करने की आवश्यकता है। उक्त बाते जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने सोमवार को विकास खंड स्तरीय प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभागियों एवम आयोजन टीम को संबोधित करते हुए फौजदार इंटर कॉलेज के प्रांगण कहा।
बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय भिदूना के बच्चो द्वारा डम्बल पीटी और कंपोजिट दाउदपुर के बच्चो के सुंदर प्रस्तुति को खूब सराहा। बालिका वर्ग के कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन के बच्चो का उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित भी किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित खेलकूद में स्थान लाने वाले बच्चो की टीम सहित कोच शिक्षको को भी उत्साहवर्धन किया। खेल प्रतियोगिता में खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल द्वारा बीएसए को शाल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। खेलकूद प्रतियोगिता का संचालन अखंड प्रताप सिंह तथा प्रणवीर प्रताप सिंह और अब्दुल अजीज, अरविंद मिश्रा ने किया। आयोजक मंडल डॉक्टर संतोष तिवारी,शिवाकांत तिवारी, डॉक्टर राजेश यादव, अनिल त्रिपाठी,रविंद्र बहादुर सिंह,रोहित यादव,लाल साहब यादव,चंद्रेश यादव, ने प्रतियोगिता संपन्न कराने सक्रिय सहभाग किया। रेफरी के रूप में खेल शिक्षक श्री प्रकाश मिश्र,आनद सिंह,संजय सिंह,राकेश यादव,स्वतंत्र तिवारी, प्रदीप श्रीवास्तव, मद्रिका मौर्या, प्रतिभा,सहित अन्य रहे।
सांस्कृतिक खेलो में कंपोजिट दाउदपुर,कंपोजिट जमालपुर, तो पीटी में भिदूना,मेहंदी में चौकीकला की स्वेच्छा प्रथम रही। दौड़ में रामपुरकला,रसूलपुर,सेमरहो,छाछो,रामपुरखुर्द के बच्चो ने बाजी मारी,बच्चो के खेल दौड़, कबड्डी,खोखो,जेबलिंग,गोला प्रक्षेप,सहित रंगोली मेहदी प्रतियोगिता संपन्न हुई। सांस्कृतिक के स्थान वाले टीम को बीएसए डॉक्टर गोरखनाथ पटेल द्वारा तथा खेल में स्थान वाले बच्चो को खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल द्वारा मेडल,प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में माहेश्वरी मिश्र ने सक्रिय सहयोग किया
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

















