पुलिस ने आज (7 सितंबर) बताया कि हाथरस हादसे में सात पुरुषों, चार महिलाओं और छह बच्चों सहित 17 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 93 पर शुक्रवार को एक रोडवेज बस ने एक वैन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई।

जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर कंवरपुर गांव के पास हुआ हादसा। बस में सवार यात्री हाथरस से आगरा जा रहे थे।
इस दुर्घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने को भी कहा है।पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने बताया, “आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस ने वैन को ओवरटेक करने की कोशिश में टक्कर मार दी।”
मृतकों की पहचान इरशाद (25), मुन्ने खान (55), मुस्कान (16), तल्ली (28), तबस्सुम (28), नजमा (25), भोला (25), खुशबू (25), जमील (50) के रूप में हुई है। ), छोटे (25), अयान (दो), सुफियान (एक), अल्फाज़ (छह), शोएब (पांच) और इशरत (50) के रूप के हुई है।
मृतकों में 16 लोग खंदौली के सेमरा गांव के रहने वाले हैं और एक व्यक्ति फिरोजाबाद के दीदामई का रहने वाला है। मैक्स लोडर में सवार लोग सासनी के गांव मुकुंद खेड़ा चालीसा में दावत खाकर खंदौली के पास सेमरा गांव लौट रहे थे।
सीएम योगी ने की अनुग्रह राशि की घोषणामुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
The post हाथरस हादसा: आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोडवेज बस और वैन के बीच टक्कर, हादसे में 17 लोगों की मौत appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया











