Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News धर्मापुर में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन

Jaunpur News धर्मापुर में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन

0
🔊 खबर सुनें

 

 धर्मापुर, जौनपुर। हरतालिका तीज के दिन धर्मापुर बाजार स्थित अखाड़े पर शुक्रवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने दो पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। प्रतियोगिता में जौनपुर बहरीपुर के लकी पहलवान ने मऊ के संदीप पहलवान को महज 3 मिनट में आसमान दिखाकर जीत दर्ज की। वहीं आजमगढ़ के अश्वनी पहलवान ने जौनपुर के काजू, नीरज पहलवान चंदवक ने मनोज गढ़वारेबीर, प्रवीण पहलवान धर्मापुर ने गाजीपुर के बागीश को पटखनी देकर चित कर दिया। वाराणसी अजगरा के पहलवान रामजनम और शुभम जौनपुर एवं धर्मेंद्र भुजाड़ी अमन की कुश्ती बराबरी पर रही। कुश्ती की सुरक्षा व्यवस्था में लगे गौराबादशाहपुर थाने के हेड कांस्टेबल राजेश्वर यादव ने भी कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेते हुये गाजीपुर के अभिजीत पहलवान को महज 3 मिनट 2 सेकेंड में चीत करके आसमान दिखा दिया। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका सिकंदर पहलवान ने निभाई। इस अवसर पर जय प्रकाश यादव, ग्राम प्रधान जयहिन्द यादव, शिवधनी यादव, प्रवीण सिंह, कमला पहलवान, बलिराम यादव, धर्मेंद्र यादव, राजपति निषाद, राकेश यादव, विकास सिंह, रंग बहादुर, अवधेश यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News एडीएम ने परखी शाहगंज तहसील में वायरल पत्र की हकीकत
Next articleJaunpur News एंटीकरप्शन टीम ने दीवान को घूस लेते रंगे हाथ दबोचा सिकरारा थाने में दर्ज हुआ मुकदमा भेजा जेल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।