Aawaz news
जौनपुर। सुल्तानपुर जिले की पुलिस द्वारा जौनपुर जिले के एक लाख के इनामी बदमाश को एनकाउंटर में ढेर करने का मामला राजनीतिक रंग ले लिया है, सपा के एमएलसी व नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव की अगुवाई में सपा एक प्रतिनिधिमंडल उसके गांव पहुंचकर परिवार वालो से मिलकर ढांढस बधाई । मीडिया से बातचीत उन्होंने इसे एनकाउंटर नही बल्कि पुलिस द्वारा हत्या किये जाने का आरोप लगाया। नेता विरोधी दल ने कहा कि बीजेपी सरकार में यादव और मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है।
एमएलसी लालबिहारी यादव ने सुल्तानपुर में 1 लाख के इनमिया मंगेश यादव मारे जाने के बाद उसके घर पहुंचकर मुलाकात करके सांत्वना दी और परिजनों को आश्वासन दिया कि इसकी जांच कराई जाएगी साथ ही कहा कि जिन पुलिस वालों ने मंगेश को घर से पकड़के लेकर जाकर हत्या की है उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा
मीडिया से बातचीत करते हुए नेता विरोधी दल लालबिहारी यादव ने कहा कि मंगेश यादव को पुलिस घर से उठा कर ले गई पूछताछ के नाम पर और उसकी हत्या कर दी गई उसकी हत्या पुलिस अभिरक्षा में हुई है जो पुलिस इस हत्या में शामिल है उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है, साथ ही कहा कि डीएम एसपी को स्पीड पोस्ट से तहरीर दर्ज करने के लिए भेजा जाएगा जिसका रिपोर्ट हाई कमान को दे दिया गया है साथ ही यह भी कहा कि जो अपराधी हैं वह खुले आम घूम रहे हैं और जिनके ऊपर छोटे-मोटे मुकदमे है उनका एनकाउंटर कर दिया जा रहा है यहां के पुलिस अधीक्षक को कौन-कौन से बड़े अपराधी है इनका लिस्ट जारी करना चाहिए।
वही इस मामले पर मृतक के पिता राकेश यादव ने कहा कि हमारे को पुलिस पूछताछ के लिए घर से ले जाकर उसकी हत्या की गई हमारा बेटा हमारे साथ कंडक्टर का काम करता था उसके ऊपर कोई बड़ा आरोप नहीं था पुलिस फर्जी ढंग से उसे एनकाउंटर दिखाकर मार दिया इसकी जांच होनी चाहिए।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया











