वायरल एक चिट्ठी से प्रशासनिक महकमें में हड़कंप, जांच में पाया गया भ्रामक
शाहगंज जौनपुर। गुरुवार की देर शाम से सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही एक चिट्ठी से जौनपुर जिला प्रशासन में हड़कम्प मच गया है। डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने इस चिट्ठी की जांच एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया से कराया तो प्रथम दृष्टया मामला भ्रामक पाया गया। इस मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी ने एडीएम को शाहगंज भेजा है। डीएम ने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोई भी अधिकारी किसी प्राइवेट व्यक्ति से कार्य न कराये न ही किसी को अनावश्यक रूप से कार्यालय में घुसने दे।
गुरुवार की शाम से सोशल मीडिया में डीएम को सम्बोधित एक शिकायती पत्र तेजी से वायरल हो रहा है। पत्र लिखने वाले राजाराम नाम के व्यक्ति राजाराम ने लिखा है कि वह नायब तहसीलदार लपरी का प्राइवेट चपरासी है, उनके घूस का पैसा हम ही अधिवक्ताओं व जनता से वसूलते है , मेरे नीचे अविनाश यादव व अजीत यादव है हम लोग लगातार झगड़ा कर मारपीट कर घूस का पैसा वसूलते हैं
प्राइवेट चपरासी को ₹1000 पतिदिन मिलता है मुझे ₹500 ही नायब तहरीलदार देते हैं मेरा पैसा बढ़ाया जाए ।
डीएम इस मामले की जांच करने के लिए एसडीएम शाहगंज को आदेश दिया। इस मामले की नायब तहसीलदार लपरी व तहसीलदार शाहगंज के द्वारा संयुक्त जाँच करायी गयी। जॉच में राजाराम यादव या किसी अन्य नाम का कोई भी प्राइवेट कर्मचारी तहसील शाहगंज में कार्यरत नहीं पाया गया। शिकायतकर्ता राजाराम यादव का मोबाइल नम्बर, पिता का नाम व पता पता अंकित नही है। प्रथम दृष्टया शिकायत मिथ्या एवं भ्रामक है।
जिलाधिकारी ने रविन्द्र कुमार मादड़ ने बताया कि इस मामले की एसडीएम से जांच कराई गई। जिसमें राजाराम नाम का कोई प्राइवेट कर्मचारी नही हैं , फ़िलहाल पूरे मामले की जांच के लिए शुक्रवार को एडीएम जौनपुर तहसील शाहगंज अचानक आ पहुंचे। अधिवक्ता संघ शाहगंज के अध्यक्ष एवं महामंत्री को तत्काल कार्यालय में बुलाकर वायरल पत्र के बारे में जानकारी हासिल की। और कार्यालय का निरीक्षण किया। प्रेस वार्ता में एडीएम ने बताया कि वायरल पत्र भ्रामक है। एवं गलत है
ज्ञात हो कि डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को आदेश दिया है कि कोई भी अधिकारी प्राइवेट कर्मचारी से काम न ले न ही किसी व्यक्ति को अनाधिकृत रूप से दफ्तर में घुसने दे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया








