Aawaz News
Sujit वर्मा ब्यूरो चीफ
जौनपुर / सिकरारा- गैर इरादतन हत्या में वांछित फरार भुवाकला गांव के आरोपित मां बेटे को गुरुवार को पुलिस गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतक के पति द्वारा एसपी कार्यालय में जमकर हंगामा करने के बाद की है।
पांच माह पहले 24 मार्च को उक्त गांव में घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट में गांव के ही देवी प्रसाद और उनकी पत्नी तारा देवी घायल हो गई थी। उक्त मामले में दूसरे दिन ही मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच करने में जुटे थे इसी बीच पांच अप्रैल को बीएचयू में इलाज के दौरान तारा देवी की मृत्यु हो गई। पुलिस मृतक के परिजनों की तहरीर पर गांव के राजनाथ चौबे उनकी पत्नी साधना देवी व बेटे अमन चौबे के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामले में पुलिस ने आरोपित राजनाथ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि उनकी पत्नी और बेटा फरार चल रहे थे।
आरोपित माँ बेटे की गिरफ्तारी न होने के कारण मृतक के पति ने बुधवार को एसपी कार्यालय में जमकर हंगामा किया था , हंगामा का वीडियो शोसल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा था।
पुलिस फरार मां बेटे की तलाश में जुटी थी कि गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के लालाबाजार से गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई।गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार गुप्ता के साथ उपनिरीक्षक संजय कुमार सरोज व उपनिरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह मयफोर्स शामिल रहे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया











