Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जिला विद्यालय निरीक्षक के खिलाफ धरना प्रदर्शन की तैयारी के...

Jaunpur News जिला विद्यालय निरीक्षक के खिलाफ धरना प्रदर्शन की तैयारी के तहत संघ ने शिक्षको से किया सम्पर्क

0
🔊 खबर सुनें

Aawaz News

जौनपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर 16 अगस्त 2024 को होनेवाले धरने को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव अपने जिला इकाई जौनपुर के पदाधिकारियों के साथ जनपद के विभिन्न विद्यालयों संत परमहंस इंटर कॉलेज औका, श्री नारायण सिन्हा इ कालेज,यादवेश इंटर कॉलेज नौपेड़वां, श्री नेपाल इंटर कॉलेज मई, आर्य इ कॉलेज लेदुका, श्री गणेश राम इंटर कालेज बटाऊवीर,बजरंग इंटर कॉलेज घनश्यामपुर, इंटर कालेज गजेंद्रपुर,जनता जनार्दन इंटर कालेज जासोपुर, सहकारी इंटर कॉलेज मेहरावां,किसान इंटर कॉलेज सराय ख्वाजा, सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली, मिर्जा अनवरबेग इंटर कॉलेज उसरहट्टा, ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन, राम आधार इंटर कॉलेज रसूलपुर, कौशल्या देवी इंटर कॉलेज महाराजगंज, तिलक स्मारक इंटर कॉलेज अमावा खुर्द ईशापुर में शिक्षकों एवं शिक्षिका बहनों से मुलाकात कर डीआईओएस कार्यालय की कार्यशैली के कारण प्रत्येक माह अनियमित वेतन, उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद तदर्थ शिक्षकों का अवरुद्ध वेतन न देने, समय बद्ध चयन प्रोन्नति वेतनमान न करने एनपीएस को अपडेट न करने और पुरानी पेंशन सहित 20 सूत्री मांगों को लेकर 16 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर हो रहे धरने में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने मान और हक तथा सेवा सुरक्षा को सुरक्षित करने हेतु संगठन द्वारा किए जा रहे संघर्ष को मजबूती प्रदान करें।

संपर्क के दौरान जिलाध्यक्ष राज केसर यादव, मीडिया प्रभारी रामसेवक, कार्यकारी अध्यक्ष रितेश कुमार, अनिल कुमार, रामपाल आदि शिक्षक पदाधिकारी रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News:जौनपुर के लोगों ने एक सुर में गया मेरा देश महान है मेरा देश महान है देशभक्ति गीत का प्रीमियर हुआ
Next articleगैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद को ढेर करने वाले पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति वीरता पदक से किया गया सम्मानित
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।