Aawaz News सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ
यह भी पढ़ें: Jaunpur News: जौनपुर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 3485 ने आजमाई किस्मत; 1047 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट
जौनपुर । उत्तर प्रदेश विधान मंडल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति 2022-23 की द्वितीय उपसमिति के द्वारा शनिवार को सद्भावना पुल पर स्थित गोपीघाट के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण में घाटो की निर्माण पर संतोष व्यक्त किया लेकिन नदी के किनारे कूड़ा कचरा और तबेले को देखकर भड़क गए। मौके पर मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट, ईओ नगर पालिका को जमकर फटकार भी लगाई।
समिति के द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर को निर्देशित किया गया कि घाट पर कूड़ा न दिखने पाए। नाले का पानी किसी भी दशा में नदी में न गिरे। घाट पर सुंदर छायादार पौधे लगाए जाएं ताकि यहां आने वाले लोग अच्छे वातावरण में बैठे। इसके साथ ही हनुमान घाट पर स्थित तबेले को शहर के बाहर कराये जाने हेतु नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नन्दन सिंह को निर्देशत किया। समिति के द्वारा घाट पर आकर्षक लाइटे लगाए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया।
इस दौरान समिति की अध्यक्षा सरिता भदौरिया, सदस्य डॉ. अवधेश सिंह, माधवेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ बृजेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, उपजिलाधिकारी सदर पवन कुमार, प्रभारी पर्यटन सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित यूपीपीसीएल के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




