लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार (28 जुलाई) को राष्ट्रीय राजधानी में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में जलभराव के कारण सिविल सेवा के तीन अभ्यर्थियों की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि आम लोग हर स्तर पर असुरक्षित निर्माण और संस्थानों की गैरजिम्मेदारी की कीमत चुका रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मध्य दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर इलाके में शनिवार को भारी बारिश के बाद एक कोचिंग सेंटर की इमारत के बेसमेंट में पानी भर जाने से सिविल सेवा के तीन अभ्यर्थियों की मौत हो गई। उन्होंने एक्स पर लिखा, “दिल्ली में एक इमारत के बेसमेंट में जलभराव के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की मौत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ दिन पहले बारिश के दौरान बिजली का झटका लगने से एक छात्र की मौत हो गई थी।” राहुल गांधी ने कहा, “बुनियादी ढांचे का यह पतन व्यवस्था की संयुक्त विफलता है। आम नागरिक असुरक्षित निर्माण, खराब नगर नियोजन और हर स्तर पर संस्थानों की गैरजिम्मेदारी की कीमत अपनी जान गंवाकर चुका रहा है।”
उन्होंने जोर देकर कहा कि सुरक्षित और आरामदायक जीवन प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और सरकारों की जिम्मेदारी है। दिल्ली पुलिस ने रविवार को कोचिंग सेंटर के मालिक और समन्वयक को हिरासत में लिया, जहां भारी बारिश के बाद बाढ़ आने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने उन पर गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
The post दिल्ली में UPSC अभ्यर्थियों की मौत पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया, ‘सिस्टम की विफलता और कीमत चुका रहे लोग…’ appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया











