Aawaz News
यह भी पढ़ें: Jaunpur News: जौनपुर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 3485 ने आजमाई किस्मत; 1047 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट
जौनपुर। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने कोषागार जौनपुर से पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को अवगत कराया कि जिनका पैन एवं आधार नम्बर से लिंक नहीं है, से अपेक्षा है कि वे अपना पैन नम्बर आधार नम्बर से अतिशीघ्र लिंक करवा लें जिससे उनकी पेंशन से की गयी आयकर कटौती की ई-फाइलिंग की जा सके। पैन नम्बर से आधार नम्बर लिंक न होने की दशा में आयकर की परीधि में आने पर नियमानुसार सम्पूर्ण धनराशि पर 20 प्रतिशत की दर से आयकर देय होगा। सभी पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों से अपेक्षा है कि उपरोक्तानुसार अवगत होते हुये अतिशीघ्र अपना पैन एवं आधार नम्बर से लिंक करवा लें। आधार से पैन लिंक न होने की दशा में 20 प्रतिशत की दर से आयकर कटौती हेतु आप स्वयं उत्तरदायी होंगे।
.png)





