टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार शाम को एक चार्टर उड़ान से स्वदेश रवाना होगी। बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया मोटले ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यहां हवाईअड्डा “अगले छह से 12 घंटों” में चालू हो जाएगा।

रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम, सहयोगी स्टाफ, कुछ बीसीसीआई अधिकारी और खिलाड़ियों के परिवार पिछले दो दिनों से तूफान बेरिल के कारण बारबाडोस में फंसे हुए हैं।टीम ने शनिवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर खिताब जीता। रिपोर्टों के अनुसार, दल के ब्रिजटाउन से शाम 6 बजे (स्थानीय समयानुसार) रवाना होने तथा बुधवार को शाम 7:45 बजे (भारतीय समयानुसार) दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। खिलाड़ियों को बाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सम्मानित किये जाने की भी उम्मीद है, लेकिन उस कार्यक्रम का कार्यक्रम अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है।
इससे पहले, मोटले ने बारबाडोस की स्थिति पर अद्यतन जानकारी दी। पीटीआई के अनुसार, जमीनी स्तर पर राहत कार्यों की देखरेख कर रही मॉटले ने कहा, “मैं इस बारे में पहले से कुछ नहीं कहना चाहती, लेकिन मैं हवाईअड्डा कर्मियों के संपर्क में हूं और वे अभी अपनी अंतिम जांच कर रहे हैं तथा हम तत्काल सामान्य परिचालन बहाल करना चाहते हैं।”
उन्होंने कहा, “ऐसे कई लोग हैं जिन्हें कल देर रात या आज या कल सुबह रवाना होना था। और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम उन लोगों को सुविधा प्रदान कर सकें, इसलिए मैं उम्मीद करती हूं कि अगले छह से 12 घंटों के भीतर हवाईअड्डा खुल जाएगा।” सोमवार को बारबाडोस और आस-पास के द्वीपों पर जानलेवा हवाएं और तूफान आए। करीब तीन लाख की आबादी वाला यह देश रविवार शाम से लॉकडाउन में है।”हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि बारबाडोस में सभी सुरक्षित रहें, बारबाडोस के लोग और निश्चित रूप से क्रिकेट विश्व कप के लिए आए सभी आगंतुक सुरक्षित रहें। हम बहुत भाग्यशाली थे कि तूफान जमीन पर नहीं आया।” तूफान हमसे 80 मील दक्षिण में था, जिससे तट पर क्षति सीमित हो गयी।लेकिन जैसा कि आप देख सकते हैं, हमारे तटीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे और तटीय परिसंपत्तियों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा है” ।
मोटले ने कहा “यह बहुत बुरा हो सकता था, लेकिन अब समय आ गया है कि पुनर्निर्माण और सफाई का काम किया जाए।” ब्रिजटाउन छोड़ने के लिए समय बहुत कम है, क्योंकि मोटली ने बताया कि “बुधवार को एक और तूफान आने वाला है।”
The post टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद घर वापसी की तैयारी में जुटी टीम इंडिया appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया










