Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर जिले में चारा पानी के बगैर पशुओं के मरने...

Jaunpur News जौनपुर जिले में चारा पानी के बगैर पशुओं के मरने का सिलसिला जारी

0
🔊 खबर सुनें

 ग्राम सभा हौज के गौशाला में गायो की स्थिति दयनीय

आदित्य टाइम्स संवाद सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

(जफराबाद) जौनपुर! जफराबाद थाना क्षेत्र के सिरकोनी ब्लाक क़े ग्राम सभा हौज मे स्थित गौशाला में गायो की हालत दयनीय बनी हुई है न उनको समय से चारा मिल रहा है न पानी बेजुबान जानवरों की कोई सुध लेने वाला नही है गौशाला के अंदर बहुत सी गाय अभी भी बिना चारे पानी के भूख प्यास से तड़प रही है और बहुत सी गाय मर चुकी है समय रहते अगर संबंधित विभाग कोई कड़ा कदम उठाता है तो बहुत सी गायो की जान अभी बचाई जा सकती है।

जहां एक ओर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गौशाला के नाम पर करोड़ों का बजट पास करके ग्राम सभा में भेजा जा रहा है ताकि गायो को चारा पानी और गौशाला में संरक्षण मिल सके तो वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार व्यक्ति इस बजट का बन्दर बाट कर रहे हैं

आखिर कब जिम्मेदार अधिकारी ऐसी गौशालाओं का संज्ञान लेंगे यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Aawaz News

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर जिले में पेड़ पर लटकती मिली 25वर्षीय युवक की लाश
Next articleJaunpur News जौनपुर जिले में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ़ विशेष अभियान जारी, बुल्डोजर के साथ कारवाही कर रहा है राजस्व विभाग
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।