उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग रिकॉर्ड तोड़ रही है और लोगों को बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है, जबकि बिजली की सभी मांगें पूरी करने का सरकारी दावा है।

शुक्रवार रात को अधिकतम बिजली मांग ने मई माह में तीसरी बार पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए 29727 मेगावाट तक पहुंच गई।
शुक्रवार रात 9.45 बजे दर्ज की गई यह ऐतिहासिक मांग 28 मई को दर्ज 29282 मेगावाट और 24 मई को दर्ज 29147 मेगावाट के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गई। पिछले साल जुलाई में मांग का रिकॉर्ड 28,284 मेगावाट था।
यूपीपीसीएल के चेयरमैन आशीष कुमार गोयल ने बताया, “प्रदेश में चल रही भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग और आपूर्ति में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार रात को प्रदेश में बिजली की मांग ऐतिहासिक 29,727 मेगावाट तक पहुंच गई, जिसे यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने पूरा कर नया रिकॉर्ड बनाया है।”
उन्होंने कहा, ‘‘इसके साथ ही, राज्य की उत्पादन इकाइयों ने 15,788 मेगावाट बिजली पैदा करके एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है।’’
गोयल ने शनिवार को अधिकारियों को बढ़ती गर्मी और बिजली की मांग को देखते हुए स्थिरता बनाए रखने और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा, “सभी कर्मचारियों को पूरी लगन और मेहनत के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।”
चेयरमैन ने राज्य भार प्रेषण केन्द्रों (एसएलडीसी) के अधिकारियों को भीषण गर्मी व बढ़ते तापमान के इस दौर में विद्युत वितरण प्रणाली में विशेष स्थिरता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि सभी क्षेत्रों को निर्धारित समय के अनुसार निर्बाध आपूर्ति मिल सके।
हालांकि आधिकारिक तौर पर मांग-आपूर्ति में कोई अंतर नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत अधिकारियों के दावों से अलग है। राज्य के विभिन्न हिस्सों से बिजली कटौती और कम वोल्टेज की शिकायतें आ रही हैं और यहां तक कि लोग राज्य की राजधानी समेत कई शहरों में स्थानीय सब-स्टेशनों पर विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं।
The post उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, बिजली की मांग पहुंची नई ऊंचाई पर appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया










