Home आवाज़ न्यूज़ बड़ी खबर: I.N.D.I.A. के नेता 1 जून को दिल्ली में चुनावी प्रदर्शन...

बड़ी खबर: I.N.D.I.A. के नेता 1 जून को दिल्ली में चुनावी प्रदर्शन की समीक्षा और आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए होंगे एकत्रित

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

सूत्रों ने सोमवार (27 मई) को बताया कि विपक्षी दल के शीर्ष नेता 1 जून को राष्ट्रीय राजधानी में बैठक करेंगे, जिस दिन लोकसभा चुनाव के सात चरण पूरे हो जाएंगे। इस बैठक में आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। नेता उन सीटों पर गठबंधन के प्रदर्शन का भी आकलन करेंगे, जहां उन्होंने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।

सूत्रों ने बताया, “एक जून को दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के नेताओं की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति और चुनाव का आकलन किया जाएगा।” इस अत्यंत प्रतिस्पर्धी आम चुनाव में अंतिम मतदान 1 जून को होगा तथा परिणाम 4 जून को घोषित किये जायेंगे।

गौरतलब है कि अंतरिम जमानत पर बाहर आए अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट के 10 मई के आदेश के अनुसार 2 जून को सरेंडर करना है। हालांकि, उन्होंने अपनी अंतरिम जमानत को सात दिन बढ़ाने की मांग करते हुए याचिका दायर की है। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख ने मेडिकल ग्राउंड पर विस्तार की मांग की है।

अपनी याचिका में केजरीवाल ने कहा है कि गिरफ्तारी के बाद से उनका 7 किलो वजन कम हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका कीटोन लेवल बहुत अधिक है जो गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। उन्होंने अपने कुछ मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए कोर्ट से जमानत की अवधि को 7 दिन बढ़ाने का अनुरोध किया है।

पिछले साल 25 से ज़्यादा पार्टियों वाले विपक्ष ने गठबंधन किया था, जिसका लक्ष्य केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी को सत्ता से बाहर करना था। कई सीटों पर सहयोगी दलों ने मिलकर चुनाव लड़ा, लेकिन कुछ ऐसे राज्य भी थे जहाँ गठबंधन नहीं हो पाया, जिसमें पश्चिम बंगाल शामिल है जहाँ टीएमसी और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा और पंजाब जहाँ आप और कांग्रेस ने अपने-अपने दम पर चुनाव लड़ा। हालाँकि, दोनों पार्टियों ने दिल्ली की सभी 7 सीटों पर एक-दूसरे के लिए प्रचार किया।

The post बड़ी खबर: I.N.D.I.A. के नेता 1 जून को दिल्ली में चुनावी प्रदर्शन की समीक्षा और आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए होंगे एकत्रित appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleउत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, दक्षिण और पूर्वी भारत में बारिश से राहत की उम्मीद, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी
Next article‘क्या आप 4 साल तक सो रहे थे?’ राजकोट गेम ज़ोन आग पर कोर्ट ने अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा राज्य सरकार पर नहीं है भरोसा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।