शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र में एक ट्रक के बस के ऊपर पलट जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और दस गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, पूर्णागिरी जा रहे श्रद्धालुओं की एक बस खड़ी थी, कुछ श्रद्धालु बस के अंदर बैठे थे और कुछ लोग ढाबे पर खाना खा रहे थे। एक ट्रक अनियंत्रित होकर बस के ऊपर पलट गया, जिससे कुल 11 लोगों की मौत हो गई। शाहजहांपुर के एसपी अशोक कुमार मीना ने बताया, “रात करीब 11 बजे हमें सूचना मिली कि खुटार थाना क्षेत्र में एक बस खड़ी है, पूर्णागिरि जाने वाले श्रद्धालु बस के अंदर बैठे हैं और कुछ श्रद्धालु एक ढाबे पर खाना खा रहे हैं। इसी दौरान एक ट्रक अनियंत्रित होकर बस के ऊपर पलट गया, जिससे कुल 11 लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”
एसपी अशोक कुमार मीना ने मीडिया को बताया कि यह घटना शनिवार रात खुटार थाना क्षेत्र के हजियापुर में उस समय हुई जब बस मंदिर जाते समय सड़क किनारे एक रेस्टोरेंट पर रुकी थी।उन्होंने बताया कि जब सीतापुर से आए श्रद्धालु बस के अंदर इंतजार कर रहे थे, तभी बजरी से भरा एक डम्पर ट्रक अनियंत्रित होकर वाहन पर पलट गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और जिला प्रशासन को घायलों का इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
The post शाहजहांपुर: ट्रक और बस की भीषण टक्कर, हादसे में 11 की मौत, इतने घायल appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया











