Home उत्तर प्रदेश Jaunpur news सातवें चरण में पूर्वांचल की धरती से भाजपा का सफाया...

Jaunpur news सातवें चरण में पूर्वांचल की धरती से भाजपा का सफाया होने जा रहा है, केन्द्र में बनेगी इन्डिया गठबंधन की सरकार- अखिलेश यादव

0
🔊 खबर सुनें

केन्द्र की भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार मंहगाई को बढ़ाने के साथ ही किसानो की कमर तोड़कर रख दी है ,बच्चो का भविष्य बचाने के लिए इन्डिया गठबंधन को जनता करे मतदान

रिकॉर्ड भीड़ देखकर अखिलेश यादव ने कहा कि है जीत पक्की सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ
जौनपुर। लोकसभा चुनाव में छठवें चरण के मतदान के प्रचार अभियान के अन्तिम दिन जौनपुर संसदीय क्षेत्र के नौपड़वा बाजार के पास चुनावी जन सभी को संबोधित करने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि किसानो की आय को दोगुना करने का दावा करने वाली भाजपा की सरकार ने आय तो दोगुना नही किया लेकिन मंहगाई बढ़ा कर किसानो को घाटे में पहुंचा कर उनकी कमर तोड़ने का काम जरूर किया है। देश की 140 करोड़ जनता मंहगाई और भ्रष्टाचार के कारण इतने गुस्से में है कि इस भाजपा को 140 सीटो के लिए तरसा देगी।
श्री यादव ने कहा दिल्ली की सरकार ने किसानो का कर्ज तो नहीं माफ किया लेकिन उद्योग पतियों के कर्ज को पांच करोड़ से अधिक कर्ज को कानून बनाकर माफ कर दिया है। केन्द्र इन्डिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है सरकार बनते ही किसानो के कर्ज माफ किये जाएंगे साथ ही फसलो की पूरी कीमत दी जाएगी। कीमत पूरी मिले इसके लिए कानून में व्यवस्था की जायेगी।
केन्द्र की भाजपा सरकार ने बेरोजगारो के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है नौजवानो के सपनो को तोड़ दिया है। पेपर लीक का खेल सरकार ने जानबूझकर कराया है ताकि नौकरी न देना पड़े। सरकार का विरोध करने वाले को उसे बुलडोजर से धमकाया जाता है लेकिन पेपर लीक कराने वाले पर बुलडोजर नही चलवाया गया। भाजपा ने फौज की नौकरी को अग्निबीर के नाम पर चार साल का कर दिया लेकिन केन्द्र में इन्डिया गठबंधन की सरकार बनते ही अग्निबीर योजना खत्म कर नौजवानो को फौज की पक्की नौकरी दी जायेगी।
इस सरकार ने महंगाई बढ़ाने के साथ साथ किसानो के लिए
खाद की बोरी से भी चोरी की है।डीएपी नैनो यूरिया जबरी खरीदवाया जिससे पैदावार नही बढ़ी और नैनो युरिया का कारोबारी भारत छोड़कर भाग गया है। अखिलेश ने कोरोना काल में सरकार द्वारा लगवाई गयी वैक्सीन को नकली बताते हुए कहा कि आम जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ किया गया लोग असम मौत के मुंह मे जा रहे है।वैक्सीन वाले से कमीशन लेकर जनता को मौत के मुंह में डालने का काम किया है। इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर भाजपा ने सबसे पैसा वसूला है इसकी पोल खुलते ही सरकार के लोग बैक फुट पर आ गये है देश की जनता जान गयी है।
आजकल दिल्ली के प्रधान सांसद कहते है दो शहजादे यही दो शहजादे शह और मात देने जा रहे है। उन्होने कहा चार सौ पार के नारे के साथ भाजपा ने संकेत दे दिया था कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का संविधान बदला जायेगा। यह चुनाव को आम चुनाव नही है बल्कि आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित रखने का चुनाव है। बाबासाहब के संविधान को बचाने का चुनाव है।
उन्होंने साफ कहा कि भाजपा बसपा के हाथ अन्दर खाने मिले हुए है। भाजपा के इशारे पर बसपा में टिकट दिये गये है। उन्होंने नाम लिए बगैर इशारो में जौनपुर संसदीय सीट पर बसपा से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी के बारे में कहा पहले सपा में लाइन लगाये थे। जौनपुर मे टिकट देना काटना और जेल भेजना इस खेल के पीछे कौन है सभी जानते है। भाजपा इस चुनाव में 20 -20 के खेल कर रही है यानी दो गुजराती शेष शुन्य है।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि पूर्वांचल की धरती से भाजपा का सूपड़ा अब साफ होने जा रहा है। देश के प्रधान सांसद अपने क्यूटो लोकसभा से हारने जा रहे है इसका संकेत अब पूर्वांचल की जनता ने देना शुरू कर दिया है। दिल्ली से मैनेजमेंट करने वाले को उनके ही लोग उनको हराने का काम कर रहे है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि दिल्ली और लखनऊ का इंजन आपस में ही टकरा गया है। इसका परिणाम अब दिखने भी लगा है। पूर्वांचल की धरती से भाजपा के सफाये का मन जनता ने खुद बना लिया है।
अखिलेश ने सरकारी तंत्र पर आरोप लगाया कि उसके द्वारा प्रधानो को डराया धमकाया जा रहा है संविधान की रक्षा के लिए सपा के सभी साथियों को बूथ की रक्षा करनी होगी और सबसे पहले बूथ पर पहुंचकर मतदान करना होगा। उन्होंने जनता से अपील किया किया कि 25 मई को साइकिल चुनाव चिन्ह वाले बटन को दबाकर बाबूसिंह कुशवाहा को दिल्ली भेजने का काम करें।
इस अवसर पर प्रत्याशी बाबूसिंह कुशवाहा ने संविधान बचाने और बच्चो के भविष्य के लिए साइकिल वाले चुनाव निशान पर बटन दबा कर वोट देने की अपील किया। कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह मुन्ना ने अपने संबोधन में बाबूसिंह कुशवाहा को वोट देने की अपील किया। जनसभा में सपा के सभी विधायक, एमएलसी पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री सहित सभी नेता गण उपस्थित रहे। जन सभा में आया जन समूह संकेत दे रहा था कि चुनाव में सपा का पलरा भारी रहने वाला है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleJaunpur news आशा वर्कर्स मतदाताओं को मतदान करने हेतु मतदान केंद्रों तक लाये,मत प्रतिशत बढ़ाने में योगदान देने वाली आशा होगी सम्मानित
Next articleJaunpur News अलीगढ़ में 25 जून को होगा स्वर्णकार समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here