
5 जून तक जमा करा सकते हैं मेधावी छात्र छात्रा अपने अंक पत्र
आदित्य टाइम्स संवाद
जौनपुर
अखिल भारतीय स्वर्णकार जन जागृति एसोसिएशन की प्रांतीय इकाई उत्तर प्रदेश के द्वारा जनपद अलीगढ़ में 25 जून मंगलवार को स्वजातीय युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान व समाजसेवियों का सम्मान व समाज के वृद्धजन लोगों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुजीत वर्मा ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम की तैयारीयां प्रदेश कमेटी द्वारा शुरू कर दी गई है। परिचय सम्मेलन के माध्यम से जो भी जोड़े बनेंगे उनकी शादी 8 दिसंबर को आगरा में होने वाले सामूहिक विवाह के माध्यम से कराई जाएंगी। श्री वर्मा ने समाज के गणमान्य लोगों से अलीगढ़ में 25 जून को इन्द्र कमल गार्डन, निकट रूसा हॉस्पीटल, आगरा रोड, अलीगढ़ पर होने वाले परिचय सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आव्हान किया है।
प्रदेश अध्यक्ष डा. के. के.वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भी होगी।10 वीं व 12 वीं के छात्र छात्रा जिनके 80 प्रतिशत या उससे ऊपर अंक आए हों वो अपने अंक पत्र की छाया प्रति 5 जून तक जमा करा दें।
छगन लाल वर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष,राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश वर्मा,अनिल चन्दन अटेरिया प्रदेश महासचिव,भुवनेश कुमार वर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष,सौरभ वर्मा युवा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों में जुटने का आवाहन किया है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया










