Home जौनपुर Jaunpur news जौनपुर जिले में भिड़े सपा भाजपा कार्यकर्ता ,फायरिंग का आरोप

Jaunpur news जौनपुर जिले में भिड़े सपा भाजपा कार्यकर्ता ,फायरिंग का आरोप

0
🔊 खबर सुनें

बीजेपी और सपा कार्यकर्ताओं क
जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के रीठी बाजार में आज भाजपा और सपा कार्यकर्ता आमने सामने हो गए दोनों तरफ से जबरदस्त नारेबाजी के बीच तीखी झड़पें भी हुई , इस वारदात से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई । फिलहाल दोनों तरफ के बुद्धजीवी नेताओ ने अपने अपने खेमे के कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया।बीजेपी नेताओं ने विपक्षी खेमे से हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया है। इस तीखी झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एसपी देहात शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कही भी कोई विवाद नही हुआ है हर जगह शांति बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार आज बीजेपी नेता कृपाशंकर सिंह के भतीजे श्यामराज सिंह , भजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज सिंह कौशिक , पूर्व ब्लाक प्रमुख सजल सिंह समेत भाजपा के कार्यकर्ता सिकरारा थाना क्षेत्र लेधुवा गांव से चुनाव प्रचार करके रीठी बाजार में पहुंचे थे इसी बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली में जा रहे सपा कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम आ गया , दोनों तरफ से अपनी अपनी पार्टी के पक्ष में नारेबाजी होने लगी जिसके चलते दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोक होने लगी । हालांकि दोनों तरफ के बरिष्ठ नेताओ ने अपने अपने कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत करा दिया ।
इस मामले पर बीजेपी नेता श्याम राज सिंह ने बताया कि हम लोग चुनाव प्रचार करके रीठी बाजार में पहुंचे थी इसी बीच से बीच सपा कार्यकर्ताओं का हुजूम आकर मेरे वाहन के सामने नारेबाजी और बतमीजी करने करने लगे थे तथा दो बार हवाई फायरिंग की हम लोगो अपने समर्थकों को समझा बुझाकर शांत करा दिया , मैंने इसकी शिकायत पुलिस से किया है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News एनजीओ ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
Next articleJaunpur news जौनपुर जिले में छठवें चरण में मतदान के लिए, रूट डायवर्जन की सूचना
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here