Home आवाज़ न्यूज़ प्रेम प्रसंग से तंग आकर पिता ने की बेटी की हत्या, वारदात...

प्रेम प्रसंग से तंग आकर पिता ने की बेटी की हत्या, वारदात को अंजाम देने के बाद कहा ये

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

मुजफ्फरनगर में गुरुवार को एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। झूठी आन की खातिर एक पिता ने अपनी ही बेटी को गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन कर युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मुजफ्फरनगर के कूकड़ा में एक पिता ने अपनी बेटी का गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हत्या के बाद आरोपी पिता मौके पर वापस पहुंच गया। लोगों के बीच खड़े होकर कहा कि किसी का कोई कसूर नहीं है, मैने हत्या की है। बेटी को बार-बार इज्जत की दुहाई दे रहा था। तीन दिन से बेटी लगातार मोबाइल पर बात कर रही थी।

यह भी पढ़ें: आगरा में ऑनर किलिंग: प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने 17 वर्षीय बेटी की निर्मम हत्या की, सवा महीने में तीसरी वारदात

जानकारी के मुताबिक आरोपी शाहिद पल्लेदारी का काम करता है। बृहस्पतिवार को बेटी की हत्या के बाद वह मौके से फरार हो गया था, लेकिन कुछ देर बार ही वापस लौट गया। लोगों के बीच खड़े शाहिद ने कहा कि इस्सोपुर गांव के फकीर के लड़के से बेटी बात करती थी। परिवार ने बहुत समझाया। उसे दुहाई दी कि लोग क्या कहेंगे, लेकिन वह नहीं मानी। पिछले तीन दिन से वह बात नहीं सुन रही थी।

झूठी आन में हत्या

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने जानकारी देते हुए कहा कि मृतका की मां ने बताया है कि उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस जानकारी जूता जुटा रही है, और इसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी ।

The post प्रेम प्रसंग से तंग आकर पिता ने की बेटी की हत्या, वारदात को अंजाम देने के बाद कहा ये appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleनोएडा: BMW ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, हादसे में दो की मौत, इतने घायल
Next articleस्वाति मालीवाल विवाद: NCW ने अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को किया तलब
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।