Home आवाज़ न्यूज़ खुटहन में विकसित भारत संकल्प यात्रा में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

खुटहन में विकसित भारत संकल्प यात्रा में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

 संवाद बलजीत यादव

यह भी पढ़ें: संगरूर की ‘इंसाफ रैली’ में गरजे राहुल गांधी: सिद्धू मूसेवाला की हत्या, नशे और गिरती कानून-व्यवस्था पर पंजाब सरकार को घेरा

गभिरन( जौनपुर)8 जनवरी 

 राज्य मंत्री गिरीश यादव व विधायक रमेश सिंह के नेतृत्व में ब्लाक के दर्जन भर गांवों में भ्रमण के बाद विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार को कजियाशाहपुर और इमामपुर गांव में पहुंची। विभिन्न सरकारी योजनाओं से वंचित लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्य मंत्री ने केंद्र और भारत सरकार की उपलब्धियां गिनाई। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश  विकास में नया कीर्तिमान बना रहा है। गांव से लेकर शहर तक एक समान विकास को रफ्तार दी जा रही है। वर्तमान समय में सबके पास पक्की छत है। फ्री राशन, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, पेंशन व अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा अपने उद्देश्य पर खरी उतर रही है। इस दौरान दौरान सात लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की चाभी भेंट की गई। जबकि एक दर्जन लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड दिया गया। विधायक ने सभी को विकसित भारत यात्रा की शपथ दिलाई। इस मौके पर बीडीओ गौरवेंद्र सिंह,बंशबहादुर पाल , प्रधान संतलाल सोनी, सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ,प्रमुख बृजेश यादव,बेचन पांडेय, सुबेदार सिंह, बलिहारी राजभर,मदन सोनी विनोद सोनी,डा0 इंद्रसेनमौर्य , अजय सिंह ,डा0 रोहित लाल, प्रदीप जायसवाल, जगन्नाथ यादव,महेंद्र सिंह, गोपीचंद, संजीव गुप्ता, विकास सिंह, सचिन वर्मा, कमला सिंह,समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleविकसित भारत संकल्प यात्रा में इमामपुर ग्राम वासियों द्वारा विकास के संबंधित किया गया कई मांग
Next articleJaunpur News विश्व हिंदू महासंघ भारत हर पीड़ित,शोषित के साथ-डा.रमेश
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।