Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर जिले में अस्पताल में गंदगी देख भड़के डीएम

Jaunpur News जौनपुर जिले में अस्पताल में गंदगी देख भड़के डीएम

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

Aawaz News सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

 जौनपुर। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चंद्र के द्वारा जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक्स रे वार्ड , इमरजेंसी वार्ड , जनरल वार्ड ,पोषण पुनर्वास केंद्र आदि का निरीक्षण किया।

 निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में बनाए गए रैन बसेरा बंद मिला, जिसे तुरंत क्रियाशील किए जाने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए।

जिला अस्पताल परिसर और शौचालय में गंदगी पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाने के निर्देश सीएमएस को दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि वार्डों में बेड शीट नियमित रूप से बदले जाएं इसके साथ ही मरीजों को कंबल उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने भर्ती मरीजों से आज दिए गए नाश्ता और खाने के संबंध में जानकारी ली और निर्देशित किया कि रोस्टर के अनुसार मरीजों को नाश्ता और खाना उपलब्ध कराया जाए। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती महेंद्र प्रताप गौड़ के प्रकरण में पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि एफआईआर दर्ज कराते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने अस्पताल में आए हुए कलावती सोनकर, पूजा धर्मा देवी आदि से अस्पताल में इलाज और दवाओं की उपलब्धता के सन्दर्भ में जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि बाहर से दवाए न लिखी जाए।

पोषण पुनर्वास केंद्र के निरीक्षण के दौरान स्टाफ नर्स से भर्ती मरीजों को दिए जाने वाले सुविधाओं जैसे पौष्टिक नाश्ता,खाना आदि  के संबंध में जानकारी ली और वार्ड नंबर 2 में 05 बेड खाली मिले जिसे भरे जाने के लिए निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News खाद बीज की समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस ने प्रर्दशन कर सौपा ज्ञापन
Next articleJaunpur News मात्र एक घंटे में बन गया बुजुर्ग दम्पत्ति का आयुष्मान कार्ड
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।