चाकू, राड, डण्डे से मारकर 9 लोगों को किया घायल
आक्रोशित लोगों ने अफलेपुर बाजार में किया चक्काजाम
Aawaz News
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अफलेपुर बाजार में बाईक सवार आधा दर्जन दबंगों ने अर्टिगा कार को घेरकर उसमें बैठे एक परिवार के 7 लोगों को चाकू एवं डंडे से पीटकर जख्मी कर दिया। गुस्साये लोगों ने अफलेपुर बाजार में चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामले को शांत कराया।
जानकारी के अनुसार मल्हनी बाजार में रिश्तेदार के मैयत में शामिल होने के लिए सरपतहां थाना क्षेत्र के डीहा असर्फाबाद से रमेश चंद्र गुप्ता का परिवार आर्टिका कार से आ रहा था। जैसे ही वह सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के आदमपुर मोड पास पहुंचा। इस दौरान बाइक से ओवरटेक को लेकर कार चालक व बाइक सवार से कहासुनी हुई। इसके बाद कार लेकर चल दिया। जैसे ही अफलेपुर बाजार के समीप पहुंचा था कि इस दौरान बाइक सवार करीब आधा दर्शन मनबढ पहुंचे और अर्टिगा कार के आगे बाइक से घेरकर रोक लिये। उसके बाद परिवार के एक-एक सदस्य को उतारकर लाठी, डंडे व चाकू से हमला कर दिये।
बताया गया कि हमले में कुल 7 लोग घायल हुए हैं जिसमें रमेश चंद गुप्ता, उनकी पत्नी बीना देवी, बेटा राकेश गुप्ता, रोहित प्रसाद, निखिल गुप्ता, मीनू गुप्ता, नेहा गुप्ता, गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। रमेश व बीना को चाकू से शरीर के कई हिस्से में हमला किया गया है। हालांकि घटना के दौरान बाजार के लोग दौड़े। इसके बाद 4 बाइक से आए सभी बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई लेकिन आक्रोशित बाजारवासियों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। हालांकि काफी समय बाद पहुंचे थाना प्रभारी ने समझा—बुझाकर लोगों को शांत कराया और आरोपियों को पकड़ने व आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया जिसके बाद मामला शांत हुआ।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया














