आवाज़ न्यूज़
जौनपुर । जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहटी गांव के गेट के पास गुरुवार की सुबह वाराणसी- जौनपुर फोरलेन हाईवे से करीब दस मीटर दूर आम के बगीचे में एक 25 वर्षीय युवक गला काटकर फेंका हुआ शव मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह बगीचे की तरफ शौच करने के लिए गए ग्रामीणों ने शव देख शोर मचाया तो लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक युवक की हत्या की गई है। उसका गला किसी धारदार हाधियार से रेता गया है। मृतक के पैंट की जेब में सिगरेट की डिब्बी और पैसे मिले। साथ ही सड़क की पटरी पर एक लेडीज घड़ी पुलिस के हाथ लगी है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना स्थल पर खून के निशान नहीं मिले। ऐसे में पुलिस ने आशंका जताई कि हत्यारों ने युवक की गला काटकर हत्या कहीं अन्य जगह पर करने के बाद शव को यहां लाकर फेंक दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
इस संबंध में इंस्पेक्टर राजेश यादव ने कहा कि युवक की हत्या किन कारणों से किसने किया, इसके पीछे क्या मकसद है। यह जांच का विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया












