उत्तर प्रदेश के संभल में मस्जिद पर दोबारा सर्वे को लेकर हुए पर विवाद ने रविवार को एक हिंसक रूप ले लिया। सर्वे के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव और आगजनी कर दी ,अबतक मिली जानकारी के मुताबिक इस हिंसा में दो लोगों की मौत हो चुकी है

उत्तर प्रदेश के संभल में मस्जिद पर दोबारा सर्वे को लेकर हुए पर विवाद ने रविवार को एक हिंसक रूप ले लिया। सर्वे के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव और आगजनी कर दी। जवाब में पुलिस को हिंसा में शामिल लोगो पर आंसू गैस के गोले दागने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा। इस घटना में बीस से अधिक पुलिस कर्मी और दो दर्जन लोग चोटिल हो गए है, वही इस पूरे घटनाक्रम में दो लोगों की माैत की भी खबर सामने आ रही है।
ये है मस्जिद का मामला
इस मामले में हिंदू पक्ष की ओर से न्यायालय में एक वाद दायर किया गया। उसमें उन्होंने यहाँ पर हरिहर मंदिर होने का दावा किया है। न्यायालय ने कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर दिया है। उसके बाद मंगलवार को कोर्ट कमिश्नर ने पहली बार मस्जिद पहुंचकर सर्वे किया था। करीब दो घंटे तक वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई थी। उसके बाद जब दोबारा रविवार को सर्वे होने के समय आया तो उसी दाैरान बवाल हो गया।
मायावती ने हिंसा के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया
संभल जिले में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए हिंसक बवाल पर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने यूपी सरकार और प्रशासन की कड़ी आलोचना की है ,जिसमे मायावती ने हिंसा के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया मायावती ने कहा कि उपचुनावों के अप्रत्याशित परिणामों के बाद मुरादाबाद मंडल, खासकर संभल जिले में पहले से ही तनाव था। ऐसे हालात में यूपी सरकार और प्रशासन को मस्जिद-मंदिर विवाद के सर्वे को शांति रूप से आगे बढ़ाना चाहिए था।
The post संभल विवाद अपडेट: दो लोगों की मौत, आगजनी और पथराव में 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया













