Home आवाज़ न्यूज़ थाने के निरीक्षण में एसपी सिटी ने थपथपाई थानाप्रभारी जय प्रकाश यादव...

थाने के निरीक्षण में एसपी सिटी ने थपथपाई थानाप्रभारी जय प्रकाश यादव की पीठ

0
🔊 खबर सुनें

Aawaz news 

जफराबाद।स्थानीय थाने का मंगलवार को एसपी सिटी बृजेश कुमार ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होनें थाने की साफ सफाई तथा अन्य व्यवस्था को देखकर थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव की पीठ थपथपाई।

एसपी सिटी ने पहले थाने के असलहों का निरीक्षण किया।निरीक्षण में उन्होंने असलहों के रखरखाव अच्छा मिंलने पर दिवान मनोज कुमार की तारीफ किया।उसके बाद उन्होंने थाना कार्यालय का निरीक्षण किया।वहाँ पर रखे सभी रजिस्टर की जांच किया।रजिस्टर का रखरखाव बेहतर रहा।उसके बाद उन्होंने सीओ सिटी देवेश कुमार सिंह ने एसपी सिटी से बताया कि अब थाने के जितने भी जमीन के मामले जिसमें लेखपाल जाकर नाप करते है।और पत्थर गड्डी करवाते है।उनकी लिखा पढ़ी होने लगी है।जिससे दोनो पक्ष अगर किसी प्रकार की बाद में गलत आरोप या काम करेंगे तो उन पर कार्यवाही होगी।इस कार्य का एसपी सिटी ने सराहना किया।इसके बाद उन्होंने मेस,बैरिक,का निरीक्षण किया।उसके बाद वे महिला डेस्क पर जाकर महिला आरक्षी गुंजन यादव से आगंतुक रजिस्टर को देखा।उसमें सारे कालम सही से भरे हुए है।उन्होंने रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर के सराहना किया।उसके बाद थाने के बाहर कराए गए भराई का काम व वहां लगाए गए बेंच पर थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव की खुले मन से तारीफ किया।निरीक्षण के दौरान इंस्पेक्टर क्राइम संजय सिंह,एस आई धनुषधारी पांडेय,सजंय कुमार,श्रीप्रकाश यादव,विपुल राय, राजेश सिंह सेंगर,सहित अन्य स्टॉप मौजूद रहा।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News बजट शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए धोखा है
Next articleJaunpur News खुटहन के तेजतर्रार खंड विकास अधिकारी के आदेश पर नाला का हुआ सफाई
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।