बदलापुर/ जौनपुर
स्थानीय कोतवाली पुलिस को अपहरण व फिरौती का नाटक करने वाले एक किशोर को लगभग आठ घंटे के अंदर सोमवार की सुबह बरामद करने का दावा किया है/ यद्यपि घटना को लेकर पुलिस रातभर हलाकान रही। उधर किशोर के मिलने से स्वजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी।
बताया गया है कि स्थानीय थाना
क्षेत्र के नेवादा मुखलिसपुर गांव निवासी ओमप्रकाश विश्वकर्मा का 15 वर्षीय पुत्र अमित रविवार शाम चार बजे के करीब अचानक घर से लापता हो गया। रात आठ बजे के करीब उसके नंबर से मुंबई रह रही बहन के मोबाइल पर रोते हुए फोन आया कि बदमाशों ने मेरा अपहरण कर लिया है। एक लाख रुपए न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इतना सुनते ही बहन ने रोते हुए घटना की सूचना अपने पिता को दिया। सूचना मिलते ही अमित के चाचा जयप्रकाश ने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दिया। प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के साथ खोजबीन में जुट गये। मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर मिले लोकेशन के आधार पर प्रयागराज के सहसों तक पहुंच गये। जहां उसे एक खंडहर से बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछतांछ में अमित ने बताया कि वह बहन से पहले ही कुछ पैसा लेकर खर्च कर चुका था। इसी बीच घर से कुछ गहने चुराकर बेचकर फरार हो गया तथा बहन को फोनकर अपहरण होने का ड्रामा किया था। उसने स्वीकार किया कि बहन से फिर पैसा लेने हेतु अपहरण व फिरौती का नाटक किया था।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया















