Home आवाज़ न्यूज़ झांसी जिले में कार से टकराई ट्रक, भीषण हादसे में तीन लोगों...

झांसी जिले में कार से टकराई ट्रक, भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत

0
🔊 खबर सुनें

झांसी जिले में मंगलवार (21 जनवरी) को एक कार के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शाम को झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बबीना इलाके में

हुई। उन्होंने बताया कि कार चालक ने एक पिल्ले को बचाने की कोशिश में वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

जानकारी के अनुसार, जानवर को बचाने के प्रयास में चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। क्षेत्राधिकारी सदर आलोक कुमार ने बताया कि झांसी जिले के चिरगांव क्षेत्र के सिया गांव निवासी करन विश्वकर्मा की मंगलवार को ललितपुर में एक युवती से सगाई हुई थी। सगाई के बाद वह दो साथियों के साथ कार से चिरगांव लौट रहा था, तभी शाम करीब साढ़े छह बजे बबीना टोल प्लाजा के पास अचानक एक पिल्ला गाड़ी के सामने आ गया।

उन्होंने बताया कि विश्वकर्मा और उनके साथी प्रद्युम्न सेन और प्रमोद यादव की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस ने बताया कि सभी मृतकों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। उन्होंने बताया कि शवों को जेसीबी मशीन की मदद से कार के क्षतिग्रस्त हिस्सों से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

The post झांसी जिले में कार से टकराई ट्रक, भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकर्नाटक: उत्तर कन्नड़ जिले में सब्जी ट्रक और ट्रिपर की टक्कर में 10 लोगों की मौत
Next articleकृष्ण जन्मभूमि मामला:सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद में सर्वेक्षण की अनुमति देने वाले हाईकोर्ट के आदेश पर रोक बढ़ाई..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।