Home आवाज़ न्यूज़ कर्नाटक: उत्तर कन्नड़ जिले में सब्जी ट्रक और ट्रिपर की टक्कर में...

कर्नाटक: उत्तर कन्नड़ जिले में सब्जी ट्रक और ट्रिपर की टक्कर में 10 लोगों की मौत

0
🔊 खबर सुनें

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में आज सुबह (22 जनवरी) सब्ज़ियाँ ले जा रहे एक ट्रक के अनियंत्रित होकर एक ट्रिपर से टकरा जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। यह हादसा गुलपुरा गाँव के पास यालापुरा हाईवे पर हुआ। हादसा बुधवार सुबह करीब 4:00 बजे हुआ।

यह हादसा गुलपुरा गांव के पास यालापुरा हाईवे पर हुआ। हादसा बुधवार सुबह करीब 4:00 बजे हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार की सुबह जिस सब्जी के ट्रक में वे यात्रा कर रहे थे वह 50 मीटर गहरी घाटी में गिर गया। पीड़ित सभी फल विक्रेता थे, जो सावनूर से फल बेचने के लिए येल्लापुरा मेले की ओर जा रहे थे। उत्तर कन्नड़ के पुलिस अधीक्षक एम नारायण ने बताया कि वे सावनूर-हुबली सड़क पर यात्रा कर रहे थे, तभी जंगल वाले इलाके में यह दुर्घटना हुई।

नारायण ने मीडिया को बताया, “सुबह करीब 4:00 बजे, ट्रक चालक ने दूसरे वाहन को साइड देने के प्रयास में ट्रक को एकदम बाईं ओर मोड़ दिया और करीब 50 मीटर गहरी घाटी में जा गिरा।” उन्होंने कहा कि घाटी में सड़क पर कोई सुरक्षा दीवार नहीं थी।

अधिकारी ने बताया, “घटनास्थल पर ही 10 लोगों की मौत हो गई और 20 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हुबली के केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

सिंधनूर में एक और सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत

इस बीच, कर्नाटक के रायचूर में एक वाहन के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। यह घटना सिंधनूर में हुई। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। सिंधनूर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

The post कर्नाटक: उत्तर कन्नड़ जिले में सब्जी ट्रक और ट्रिपर की टक्कर में 10 लोगों की मौत appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleअरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- किसी को दिल्ली बर्बाद नहीं करने देंगे
Next articleझांसी जिले में कार से टकराई ट्रक, भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।