Home आवाज़ न्यूज़ सुल्तानपुर: किडनैपिंग के बाद बच्चे की हत्या,5 लाख की मांगी थी फिरौती..

सुल्तानपुर: किडनैपिंग के बाद बच्चे की हत्या,5 लाख की मांगी थी फिरौती..

0
🔊 खबर सुनें

यूपी के सुल्तानपुर में एक मासूम बच्चे की उसके ही पड़ोसी युवक ने अपहरण कर हत्या कर दी है. शख्स ने परिवार से किडनैप किए बच्चे को छोड़ने के लिए फिरौती मांगी थी और फिरौती न मिलने पर उसने बच्चे का गला घोंट दिया

सुल्तानपुर में कर्ज में डूबे एक युवक ने पहले 11 वर्षीय छात्र को अगवा कर लिया उसके बाद 5 लाख की फिरौती मांगी। फिरौती नहीं मिलने पर आरोपी ने मासूम की हत्या कर दी। 36 घंटे तक पीड़ित परिजन पुलिस से मदद मांगते रहे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया ,नगर कोतवाली के गांधीनगर मोहल्ले में बुधवार सुबह मासूम की हत्या की खबर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम शाहगंज चौकी से चंद दूरी पर दिया गया । मासूम चौथी कक्षा का छात्र था।

हत्या की जानकारी पर देहात कोतवाल सत्येंद्र सिंह, धम्मौर थाना अध्यक्ष ज्ञानचंद्र, कुड़वार थाना अध्यक्ष चंद्रभान वर्मा, नगर कोतवाल नारद मुनि मौके पर पहुंचे। सुबह हुई सनसनीखेज वारदात से जिले में हड़कंप मच गया। एसपी सोमेन बर्मा के अनुसार हत्यारोपी युवक लंबे समय से किसी कर्ज में डूबा हुआ था। जिस कारण से उसने इस वारदात को अंजाम दिया ,आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मोहम्मद शकील का 11 वर्षीय बेटा रात तकरीबन आठ बजे घर से बरात देखने निकला था। उसामा चौथी कक्षा का छात्र था। लौटने में काफी देर हो जाने के बाद उसके पिता ने शहर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी ,परिजनों को किसी माध्यम से 5 लाख की फिरौती भी मांगी गई. परिजन इतना पैसा दे पाने में असमर्थता जता रहे थे तो बार्गेनिंग भी की जाने लगी , पैसे न दिए जाने से युवक झल्ला गया और मासूम की हत्या कर दी, बुधवार सुबह पुलिस ने मासूम का शव बरामद किया । हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।

मृतक बच्चे के शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.पुलिस के अनुसार आरोपी युवक ने कुछ ऑनलाइन लोन ले रखा था,लोन न चुका पाने पर उसने ओसामा से दोस्ती बढ़ाई और उस दिन उसे चॉकलेट खिलाने के बहाने बुलाया.बाद में फिरौती मांगी और फिरौती न मिलने पर उसने बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी,और उसने शव को अपने बिस्तर के नीचे छिपा दिया.घटना के बाद परिजनों को कोई शक न हो इसीलिए वो भी परिवार के साथ मिलकर बच्चे को खोजने का नाटक करने लगा.

The post सुल्तानपुर: किडनैपिंग के बाद बच्चे की हत्या,5 लाख की मांगी थी फिरौती.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews

रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews

📅 11 Sep 2026 शेयर
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews

जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews

📅 11 Sep 2026 शेयर
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews

ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews

📅 09 Sep 2026 शेयर
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद

Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद

📅 08 Sep 2026 शेयर
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |

खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |

📅 07 Sep 2026 शेयर
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews

खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews

📅 01 Sep 2026 शेयर
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

📅 10 Aug 2026 शेयर
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

📅 15 Jul 2026 शेयर
14 July 2026

14 July 2026

📅 14 Jul 2026 शेयर
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

📅 14 Jul 2026 शेयर
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

📅 13 Jul 2026 शेयर
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

📅 28 Jun 2026 शेयर
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

📅 06 Jun 2026 शेयर
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

📅 05 Jun 2026 शेयर
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

📅 25 May 2026 शेयर
🔍 कोई वीडियो नहीं मिला।

Previous articleलखीमपुर हिंसा: आरोपी आशीष मिश्रा पर गवाहों को धमकाने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस..
Next articleICC रैंकिंग: टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में बुमराह फिर से शीर्ष पर, यशस्वी को भी हुआ फायदा..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।