उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। यूपी की छह सीटों पर भाजपा तो तीन सीटों पर सपा आगे है।

सीसामऊ सीट पर सपा की 8629 मतों से जीत
कानपुर की सीसामऊ सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है। सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने 8629 वोटों से जीत हासिल की है। सपा में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए जमकर की नारेबाजी की।
भाजपा 1968 मत से मझवां सीट पर आगे
मिर्जापुर की मझवां सीट पर मतगणना के 15वें राउंड में भाजपा 1968 मत से आगे चल रही है। भाजपा की सुचिस्मिता मौर्य को 37,226 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 35258 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 16291 मत मिले हैं।
करहल में 21 हजार 110 वोटों से पीछे BJP के अनुजेश
मैनपुरी की करहल मे 18वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव 21 हजार 110 वोटों से सपा से पीछे हैं, जो आंकड़ा पिछले राउंड में 23 हजार 655 था। सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को अब तक 64991 वोट मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव को 43 हजार 881 मत मिले हैं। वहीं बसपा प्रत्याशी अवनीश को महज 4509 वोट ही मिले हैं।
सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना को 2925 मत
मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर नाैवे चरण के बाद रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल को 3952 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना को 2925 मत प्राप्त हुए। बसपा के शाह नजर को 166 वोट और आसपा के जाहिद हुसैन को 1122 मत प्राप्त हुए हैं। फिलहाल 19,308 वोटों से रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल आगे चल रही हैं।
खैर के 16वें चरण में BJP आगे
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 16वें चरण में भाजपा आगे और सपा पीछे चल रही है। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 52572 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 33226 वोट मिले हैं। बसपा के डॉ. पहल सिंह को 8117 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 4694 वोट मिले हैं।
सपा की बढ़त… अंतर काफी कम
अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट पर दसवें राउंड की गणना हो गई है। सपा की बढ़त बनी हुई है। लेकिन, अंतर काफी कम रह गया है। 10वें राउंड तक सपा को कुल 28729 मत मिले। जबकि, भाजपा को 26970 मत मिले हैं। बसपा को अब तक 15411 लोगों का समर्थन मिला है। अब सपा की कुल लीड 1759 मतों की रह गई है। भाजपा प्रत्याशी वापसी करते हुए नजर आ रहे हैं।
18 राउंड के बाद नसीम की जीत तय, 13742 वोटों की सपा को बढ़त
कानपुर सीट पर 18 राउंड के बाद नसीम की जीत लगभग तय हो गई है। सपा को 13,742 वोटों की बढ़त मिल गई है। सीसामऊ विधानसभा की मतगणना के 18 राउंड पूरे हो चुके हैं, जिसमें सपा 13742 वोटों से आगे चल रही है। सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी को 67131 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 53389 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी बीरेंद्र शुक्ला ने 1219 वोट हासिल किए हैं। अब तक 122489 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। सिर्फ 10 हजार वोटों की गिनती बाकी है।
करहल सीट पर सपा की बड़ी बढ़त
मैनपुरी की करहल सीट पर 17वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव 23 हजार 655 वोटों से सपा से पिछड़ गए हैं। सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को अब तक 62844 वोट मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 39 हजार 189 मत ही प्राप्त कर सके हैं। बसपा प्रत्याशी अवनीश को महज 4319 वोट ही मिले हैं।
खैर उपचुनाव के 15वें चरण में BJP आगे
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 15वें चरण में भाजपा आगे और सपा पीछे चल रही है। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 49380 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 29496 वोट मिले हैं। बसपा के डॉ. पहल सिंह को 7709 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 4488 वोट मिले हैं।
सपा प्रत्याशी की बढ़त
अंबेडकर नगर की कटेहरी सीट पर आठवें राउंड की गिनती चल रही है। सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा ने भाजपा के धर्मराज निषाद पर करीब 5600 मतों की बढ़त बना ली है।
The post यूपी उपचुनाव: यूपी की इन सीटों पर कांटे की टक्कर, अभी मतगणना जारी, जाने हर सीट का हाल.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया











