शिव कुमार प्रजापति
शाहगंज जौनपुर। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रहे मनोज कुमार ठाकुर का स्थानांतरण होने के चलते शाहगंज कोतवाली परिसर में, रविवार को एक विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने श्री ठाकुर के कार्यकाल में उनके द्वारा की गई उपलब्धियों को गिनाते हुए पुलिस कर्मियों को बताया कि, कैसे पुलिस विभाग जनता का सहयोग करते हुए उनके विश्वास को हासिल कर सकते हैं। इस अवसर पर श्री ठाकुर ने पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि, पुलिस बनना अपने आप में ही एक बड़ी जिम्मेदारी का काम है। हमें जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए निष्पक्षता के साथ मामलों का निस्तारण करते रहना चाहिए। आपके पास आकर आम आदमी निःसंकोच अपनी समस्या को बता सके, इस तरह का विश्वास आम जनमानस में पुलिस के प्रति होना चाहिए। बताया जाता है कि श्री ठाकुर शाहगंज में छोटे कार्यकाल में ही, निर्विवाद कार्य शैली के चलते पुलिस कर्मियों और आम जनमानस के बीच एक संबंध स्थापित करते गए।
विदाई समारोह कार्यक्रम में नागरिक गण और पुलिस कर्मियों के द्वारा नम आंखों से, श्री ठाकुर को मल्यार्पण कर भाव भीनी विदाई दी गई। उक्त अवसर पर सर्वेश चौरसिया, ओम चौरसिया, सुरेश गांधी, चिंता हरण शर्मा, देवी प्रसाद सहित नगर के वासी उपस्थित रहे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया








