Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News अज्ञात रोडवेज से पीछे से आटो रिक्शा टकराया महिला समेत...

Jaunpur News अज्ञात रोडवेज से पीछे से आटो रिक्शा टकराया महिला समेत आठ घायल

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

यह भी पढ़ें: Jaunpur news शाहगंज-बदलापुर मार्ग पर तीन अज्ञात लोगों ने किया हमला, घायल व्यक्ति की मौत

सभी का इलाज मछलीशहर सीएचसी में चल रहा है।

आदित्य टाइम्स संवाद 

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। पवारा थाना क्षेत्र के जौनपुर रायबरेली हाईवे पर शुक्रवार को अपरान्ह करीब साढ़े तीन बजे बस और आटो की टक्कर में महिलाओं समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

अपरान्ह में एक अज्ञात रोडवेज की बस मुंगरा बादशाहपुर से जौनपुर की ओर जा रही थी। उसके ठीक पीछे एक आटो रिक्शा भी मछलीशहर की ओर जा रहा था। उक्त मार्ग पर अज्ञात रोडवेज बस जैसे ही खाखोपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंची अचानक ब्रेक लगाने से ठीक पीछे चल रहा आटो रिक्शा रोडवेज से पीछे से जोरदार टक्कर हो गई और वह पलट गया। जिससे आटो रिक्शा चालक राजू पुत्र होरीलाल सरोज 32 वर्ष निवासी कस्बा पवारा, जौनपुर, मो 0 शाहिद पुत्र मुख्तार अहमद 36 वर्ष निवासी सुकलालगंज, थाना बरसठी, जौनपुर, रुखसाना पत्नी मो 0 शाहिद 32 वर्ष सुकलालगंज , बरसठी, जौनपुर, मकबूल पत्नी रोजन 50 वर्ष निवासी मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर, निर्मला देवी पत्नी अमृतलाल 55 वर्ष निवासी जमालपुर , मछलीशहर, जौनपुर, प्रमिला देवी पत्नी स्व 0 चंदन बिंद 23 वर्ष निवासी जमालपुर , मछलीशहर , जौनपुर, हसीना पत्नी अब्दुल अजीज निवासी 60 वर्ष निवासी दोसी का पूरा, मछलीशहर, जौनपुर, अब्दुल अजीज पुत्र नूर मोहम्मद 64 वर्ष निवासी दोसी का पूरा, मछलीशहर, जौनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मय फोर्स पहुंचे थानाध्यक्ष पवारा राज नारायण चौरसिया ने आटो को रोड के किनारे कराते हुए सभी घायलों को एंबुलेंस सेवा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर में भर्ती कराया। जहा घायलों का इलाज चल रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राज नारायण चौरसिया ने बताया कि अज्ञात रोडवेज बस के अचानक ब्रेक लगाने से आटो बस में पीछे से भिड़ गया। जिसमे आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सभी को मछलीशहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News तिलकधारी पीजी कॉलेज, जौनपुर ने मनाया काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह
Next articleकॉलेज छात्रों द्वारा आयोजित रेव पार्टी का भंडाफोड़, Whatsapp के जरिए भेजा गया था निमंत्रण
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।