पेट्रोल डालकर जलाई गई महिला की वाराणसी ट्रामा सेंटर में मौत
आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कर लिया था गिरफ्तार
Aawaz News
जौनपुर (जौनपुर): सरपतहां थाना क्षेत्र के बसिरहां गांव में गुरुवार की भोर पेट्रोल डालकर जलाई गई महिला की शुक्रवार को वाराणसी ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में धारा बढ़ाते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव निवासी पविदा बिंद पत्नी लालजी के ऊपर भोर में उसके पुत्री के कथित प्रेमी मटियरा निवासी विनय उर्फ अंगद ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। पीड़िता का दोष सिर्फ इतना था कि उसे आरोपित का अपनी पुत्री से चोरी छिपे मिलना-जुलना तथा बातचीत करना पसंद नहीं था। इसके लिए वह आरोपित को कई बार मना भी चुकी थी। लेकिन जब इसके बाद भी आरोपित विनय अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उसने अपनी पुत्री को रिश्तेदारी भेज दिया। यह बात आरोपित विनय को काफी नागवार गुजरी। पीड़िता के गांव में ही उसका ननिहाल था। पुलिस के अनुसार घटना वाली रात वह आठ बजे ही पूरी प्लानिंग के साथ ननिहाल आ गया था। भोर में जब सभी सो रहे थे वह पीड़िता के घर मे पिछवाड़े से छत के सहारे घुस गया और गहरी नींद में सो रही पविदा पर पेट्रोल डालकर जलती हुई माचिस की तीली डालकर भाग गया। भागते समय पीड़िता ने उसे देख लिया था। लिहाजा उसके विरुद्ध न सिर्फ पुलिस को बयान दिया अपितु लिखित प्रार्थना पत्र भी दिया था। सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि महिला की मौत के हत्या के प्रयास के मुकदमे को हत्या की धारा में परिवर्तित कर दिया गया है। आरोपित को गुरुवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया












