आदित्य टाइम्स संवाद सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ
जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर डॉ0 लक्ष्मी सिंह नें शहरी क्षेत्र के मंडी अहमद खान मोहल्ले में आयोजित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सत्र पर उपलब्ध वैक्सीन, ड्यू लिस्ट तथा लॉजिस्टिक्स इत्यादि का निरीक्षण किया। एएनएम द्वारा ड्यू लिस्ट को अपडेट किया गया था तथा ड्यू लिस्ट के अनुसार बच्चों को टीका लगाया जा रहा था एवं विटामिन ए की खुराक दिया जा रहा था। निरीक्षण के समय कुल पांच बच्चों को टीका लगाया गया था तथा विटामिन ए की खुराक दिया गया था।सीएमओ ने मोहल्ले में भ्रमण कर जनपद में
चलाए जा रहे संचारी एवं दस्तक अभियान का स्थलीय निरीक्षण किया। मोहल्ले में साफ-सफाई अच्छी थी एवं एंटी लारवा का छिड़काव कराया गया था। नगर पालिका कर्मी द्वारा एक स्थान पर कूड़ा डंपिंग को लेकर उन्होंने निर्देशित किया कि कूड़ा की डंपिंग शहर के बाहर करें तथा तत्काल डंप किए गए कूड़े को हटवाया जाय। आशा द्वारा घर-घर भ्रमण कर दिमागी बुखार एवं डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, क्षय रोग, कुष्ठ रोग एवं कालाजार रोग के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा था। आशा द्वारा मच्छरों के प्रजनन स्थलों की जांच किया जा रहा
था तथा लोगों को मच्छर प्रजनन स्थलों जैसे कूलर, टिन के पात्र, गमले, टायर, टूटे-फूटे बर्तनों इत्यादि में जमा हुए पानी को सप्ताह में एक दिन बदलने हेतु जागरूक किया जा रहा था। परिवार के सभी लोगों की आभा आईडी आशा द्वारा बनाई जा रही थी। स्टॉप डायरिया कैंपेन के अंतर्गत दस्त के लक्षण वाले 5 साल से छोटे बच्चों को चिन्हित किया जा रहा था। निर्देशित किया कि आवश्यकता अनुरूप ओ0आर0एस0 पैकेट एवं जिंक की टेबलेट लोगों को अवश्य उपलब्ध कराएं ताकि डायरिया के प्रसार को रोका जा सके। अर्बन पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी , सहायक जिला मलेरिया अधिकारी , एनएचएम कोऑर्डिनेटर आदि उपस्थित रहे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav
.jpeg)
