शाहगंज जौनपुर। शाहगंज से सटे हूबीगंज राजापुर बाजार में गृह प्रवेश के शुभ अवसर पर विश्वास परिवार की ओर से धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान सुबह विधि-विधान के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धार्मिक वातावरण के बीच निकली यात्रा से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
कलश यात्रा के उपरांत गृह प्रवेश के अवसर पर अखंड रामायण पाठ विधि-विधान के साथ समापन एवं पूर्णाहुति की गई। इसके बाद शाम पांच बजे से प्रीतिभोज का आयोजन हुआ, जिसमें रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और परिवार को नए गृह प्रवेश की शुभकामनाएं दीं।
इस धार्मिक आयोजन का संयोजन कन्हैयालाल विश्वास एवं डॉ. के.के. विश्वास (बंगाली) ने किया। आयोजन के माध्यम से परिवार ने धार्मिक परंपराओं और सामाजिक सद्भाव की भावना को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने परिवार के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उक्त अवसर पर उपस्थित लोगों में डॉ विपिन कुमार श्रीवास्तव ,मनोज यादव , राधेश्याम विश्वकर्मा ,पत्रकार शशांक शेखर ,प्रियंक श्रीवास्तव, धर्मपाल जायसवाल ,विजेता विश्वास ,वरिष्ठ पत्रकार चंदन कुमार जायसवाल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे
*गृह प्रवेश पर निकली भव्य कलश यात्रा, अखंड रामायण पाठ के बाद हुआ प्रीतिभोज*
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ













