सुइथाकलां (जौनपुर)। बीआरसी सभागार, सुइथाकलां में शुक्रवार (27 नवंबर 2026) को निवर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) श्री आनंद प्रकाश सिंह के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। गैर जनपद सिद्धार्थनगर में उनका स्थानांतरण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम की मेजबानी वर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री प्रिया पाठक के सौजन्य से की गई। इस अवसर पर विकासखंड के समस्त शिक्षकों ने श्री सिंह को माल्यार्पण कर, बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए भावभीनी विदाई दी।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने निवर्तमान बीईओ श्री आनंद प्रकाश सिंह के कार्यकाल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। शिक्षकों ने कहा कि श्री सिंह के कुशल मार्गदर्शन में सुइथाकलां ब्लॉक में शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रशासनिक कार्यों में उल्लेखनीय सुधार हुआ। उनका सरल स्वभाव और शिक्षकों के प्रति सहयोगात्मक रवैया सदैव स्मरणीय रहेगा। वर्तमान बीईओ सुश्री प्रिया पाठक ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए ब्लॉक की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प दोहराया।
समारोह में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख सुइथाकलां डॉ. उमेश चंद्र तिवारी 'गुरु जी' की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त श्री दुष्यंत मिश्र, श्री सतीश सिंह, श्री सुधाकर सिंह, श्री पारसनाथ यादव, श्री नरेंद्र बहादुर सिंह, श्री अजय मिश्रा, श्री रविंद्र भास्कर, श्री राकेश कुमार, श्री अरविंद कुमार यादव, श्री उमेश चंद्र यादव एवं डॉ. निशकांत यादव सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। महिला शिक्षिकाओं में श्रीमती अनुपमा अग्रहरि, श्रीमतीज शकुंतला मिश्रा, श्रीमती संगीता पाल, श्रीमती सविता, श्रीमती सुनीता यादव एवं श्रीमती वंदना अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में शिक्षक साथियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
*निवर्तमान बीईओ आनंद प्रकाश सिंह को दी गई भावभीनी विदाई*
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ


















