Home आवाज़ न्यूज़ बदलापुर तहसील में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध...

बदलापुर तहसील में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

पत्रकार नागेन्द्र माली
बदलापुर, जौनपुर। तहसील बदलापुर में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी जौनपुर भी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनते हुए कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। वहीं, शेष प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शिकायतों को लंबित न रखा जाए और निर्धारित समयसीमा के भीतर उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए। शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से संतुष्ट करना भी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
वहीं, पुलिस एवं राजस्व विभाग से जुड़े मामलों में आपसी समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों को न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने की प्रतिबद्धता जताई

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleराजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत; बीजेपी, CM भजन लाल शर्मा को बड़ा झटका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here