Home आवाज़ न्यूज़ प्राथमिक विद्यालय काजीपुर में चोरों का धावा, खिड़की तोड़कर चुराए बर्तन व...

प्राथमिक विद्यालय काजीपुर में चोरों का धावा, खिड़की तोड़कर चुराए बर्तन व खाद्यान्न*

0
*प्राथमिक विद्यालय काजीपुर में चोरों का धावा, खिड़की तोड़कर चुराए बर्तन व खाद्यान्न*
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

जौनपुर सुइथाकला शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय काजीपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। चोरों ने विद्यालय परिसर में सेंधमारी कर रसोईघर को निशाना बनाया और वहां रखे बर्तन व राशन सामग्री समेटकर फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात अज्ञात चोर विद्यालय परिसर में दाखिल हुए। चोरों ने सबसे पहले रसोईघर का मुख्य ताला तोड़कर भीतर घुसने की कोशिश की, लेकिन अंदर लगे मजबूत लोहे के दरवाजे और अतिरिक्त लॉकर के कारण वे दरवाजा खोलने में नाकाम रहे। मुख्य मार्ग से प्रवेश न मिलने पर चोरों ने रसोईघर की खिड़की तोड़ दी और अंदर हाथ साफ कर दिया। चोर वहां रखे भोजन पकाने के दो बड़े बर्तन और बच्चों के मध्याह्न भोजन (एमडीएम) के लिए रखा चावल आदि चुरा ले गए।
अगले दिन सुबह जब प्रधानाध्यापक और अन्य शिक्षण स्टाफ विद्यालय पहुंचे, तो टूटा ताला और क्षतिग्रस्त खिड़की देखकर उनके होश उड़ गए। प्रधानाध्यापक ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय ग्राम प्रधान को दी। इसके बाद पुलिस और संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी घटना से अवगत कराया गया।
प्रधानाध्यापक सुबेदार यादव ने बताया कि विद्यालय में पूर्व में भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। यदि अंदर का लोहा का दरवाजा मजबूत न होता, तो विद्यालय को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता था।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। चौकी प्रभारी शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आ चुका है। तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous article*ऑटो में महिला की सोने की चेन पार करने वाली शातिर महिला किशोरी संग पकड़ी गई, ग्रामीणों ने …
Next articleजौनपुर में 1 नवंबर को लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, दिव्यांगों को मिलेंगे सहायक उपकरण
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here