Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 16 लोगों...

Jaunpur News रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

0
Jaunpur News रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव में रास्ते पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक पक्ष ने लगाया जबरन कब्जे का आरोप

बड़ेरी गांव निवासी अमिताभ मौर्य ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि पड़ोसी रास्ते पर जबरन कब्जा कर रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि पल्टूपुर गांव निवासी साहबलाल, रमेश, नेहा, विमला, कलावती, सर्वेश और कमलेश ने एकजुट होकर उनके परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज की।

तहरीर के अनुसार, इसके बाद लाठी-डंडों और ईंट से हमला किया गया, जिसमें अमिताभ मौर्य, उनकी पत्नी सीता, मां ज्ञान देवी, चचेरे भाई सुनील कुमार, चाची विद्या देवी और बेटे अभि को चोटें आईं। पीड़ित पक्ष ने जाते समय जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई शिकायत

वहीं, दूसरे पक्ष की कलावती मौर्य ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि रास्ते के विवाद को लेकर सीता देवी, ज्ञान देवी, विद्या देवी, रीना, आदर्श, अमिताभ, सुनील, उषा और प्रतिमा ने उनके, उनके पति रमेश तथा जेठानी विमला के साथ गाली-गलौज की।

कलावती के अनुसार, विवाद के दौरान लाठी-डंडों और ईंट से मारपीट की गई, जिससे उन्हें और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को चोटें आईं। उन्होंने भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 115(2), 352 और 351(3) के तहत अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है।

इस संबंध में बरसठी के थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के बाद ही विवाद और मारपीट से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleAzamgarh News फर्जी लड़की बनकर लोगों को जाल में फंसाता था युवक, आजमगढ़ में साइबर सेल ने कि…
Next articleJaunpur News : शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here