जौनपुर: शाहगंज तहसील क्षेत्र के बड़ागांव स्थित श्री शीतला माता मंदिर में नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य जागरण का आयोजन किया गया। श्री शीतला माता मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक रवि प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट एवं अध्यक्ष राजीव सिंह (डब्बू सिंह) के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मां शीतला के दरबार में मत्था टेका। जागरण में मुख्य अतिथि के रूप में शाहगंज के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. प्रेम प्रकाश गौतम उपस्थित रहे। ट्रस्ट द्वारा उन्हें माल्यार्पण कर एवं माता रानी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित व जोरदार स्वागत किया गया। वहीं कार्यक्रम के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता बाबू राम यादव को भी प्रबंधक रवि प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मंच का कुशल एवं सराहनीय संचालन बिट्टू दीदी किन्नर द्वारा किया गया। सांस्कृतिक एवं धार्मिक संध्या में महुआ चैनल फेम शिवनंदन मौर्य (शिव सम्राट) ने अपनी मधुर आवाज़ में भक्ति भजनों की ऐसी सरिता बहाई कि श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। इसके साथ ही सुप्रसिद्ध गायिका निशा नम्रता ने भी अपनी सुरीली आवाज़ में माता के गीत प्रस्तुत कर पूरे प्रांगण को भक्तिमय बना दिया। इस आयोजन को सफल बनाने में अजय सिंह एडवोकेट, राजीव रतन श्रीवास्तव एडवोकेट, श्रवण कुमार यादव एडवोकेट, सुभाष, राजेश बिंद सहित बड़ागांव एवं आसपास के गांवों से आए अन्य ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण सहयोग व श्रमदान दिया।
*बड़ागांव में मां शीतला के प्रांगण में गूंजे भक्ति गीत, भव्य जागरण में झूम उठे श्रद्धालु*
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ











