Home आवाज़ न्यूज़ मड़ियाहूं तहसील में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग, चला हस्ताक्षर...

मड़ियाहूं तहसील में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग, चला हस्ताक्षर अभियान

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर मड़ियाहूं तहसील में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अभियान में हस्ताक्षर कर अपनी सहमति जताई और प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानून लागू करने की मांग उठाई।

अभियान के उपरांत अधिवक्ताओं की ओर से उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसमें अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किए जाने की मांग रखी गई।

कार्यक्रम के आयोजक शिव कुमार मिश्र, एडवोकेट सिविल कोर्ट जौनपुर ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू नहीं होता, तब तक शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से मांग को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।

शिव कुमार मिश्र ने यह भी कहा कि इस मांग को लेकर जल्द ही जौनपुर से लखनऊ विधानसभा तक शांतिपूर्ण यात्रा निकाली जाएगी। अभियान में मड़ियाहूं तहसील बार के महामंत्री देवेंद्र त्रिपाठी सहित कई अधिवक्ताओं ने हस्ताक्षर कर समर्थन दिया।

अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनकी मांग पर शासन स्तर से सकारात्मक पहल की जाएगी और अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleथाईलैंड में सिल्वर मेडल जीतने वाले सौरभ यादव का डीएम ने किया सम्मान, अब कजाकिस्तान पर नजर
Next articleआज का राशिफल 14 अक्टूबर 2026: जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।