Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर: नवंबर की शादी का नहीं किया इंतजार, प्रेमी युगल...

Jaunpur News जौनपुर: नवंबर की शादी का नहीं किया इंतजार, प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाया विवाह

0
🔊 खबर सुनें

 जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के डोभी स्थित रसड़ा गांव में एक प्रेमी युगल ने परिवार की सहमति से तय शादी की तारीख का इंतजार किए बिना मंदिर में विवाह कर लिया। दोनों के बीच कई महीनों से प्रेम संबंध था और परिवारों ने नवंबर में उनकी शादी तय की थी।

बताया गया कि रविवार को चंचल कुमारी और आकाश कुमार चंदवक स्थित शिव मंदिर पहुंचे। यहां हनुमान मंदिर के सामने दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई और सिंदूरदान की रस्म पूरी कर विवाह किया। इस दौरान दोनों के परिजन भी मौजूद रहे।

परिजनों के अनुसार, परिवार नवंबर में दोनों की शादी कराने की तैयारियों में जुटा था। हालांकि, युवक-युवती की लगातार इच्छा और आग्रह को देखते हुए निर्धारित तिथि से पहले ही मंदिर में विवाह कराने पर सहमति बन गई।

l

चंचल कुमारी राष्ट्रीय विद्या मंदिर में कक्षा 12 की छात्रा हैं, जबकि आकाश कुमार पढ़ाई पूरी करने के बाद काम कर रहे हैं। मंदिर में विवाह की रस्म पूरी होने के बाद दोनों परिवारों में खुशी का माहौल रहा।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, महिला गंभीर
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।