जौनपुर (सुईथाकला):
लक्ष्मी शंकर यादव इण्टरमीडिएट कॉलेज, वरोत (सरायमोहिउद्दीन), जौनपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्रबंधक श्री कृष्ण कुमार यादव, प्रधानाचार्य श्री सी. सी. राम यादव एवं उप प्रधानाचार्य श्री वेद कुमार सिंह द्वारा पूज्य बापू व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय डेहरी, सुईथाकला के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री हनुमान प्रसाद प्रजापति तथा अनुदेशक प्रदीप कुमार, मोनिका यादव व मीना चौधरी ने भी महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। समारोह के दौरान वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन एवं आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान प्रवक्ता सेवा शंकर यादव, श्री लालमणि वर्मा, बाबूराम यादव, संजय यादव, त्रिभुवन यादव, तिलकाधारी पाल तथा हेमचंद प्रजापति ने अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं को सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में सहायक शिक्षक एवं प्रतिनिधि अरुण यादव, राजेश यादव तथा सिपाही लाल बिन्द की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों एवं अध्यापकों ने बच्चों को स्वच्छता अपनाने तथा महापुरुषों के बताए पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों व बच्चों में मिष्ठान वितरण किया गया।
लक्ष्मी शंकर यादव इण्टरमीडिएट कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती*
🔊 खबर सुनें





