Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की...

Jaunpur News जौनपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

0
🔊 खबर सुनें

 जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के कोठिया गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोठिया गांव निवासी सुभाष निषाद (40) पुत्र फूलचंद रविवार रात करीब नौ बजे बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान गांव से कुछ दूरी पर वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर: तीन लाख से अधिक की लूट के मामले में सुरेरी थानाध्यक्ष ने कोर्ट में किया सरेंडर
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।