Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर : दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, सिर मुंडवाने का आरोप

जौनपुर : दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, सिर मुंडवाने का आरोप

🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज

देर रात बक्शा थाने में पति और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें: जौनपुर में विवाहिता की मौत, दहेज में बुलेट मांगने का आरोप; पति समेत कई लोगों पर मुकदमा

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी विवाहिता शाजिया ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने तथा जबरन सिर मुंडवाने का आरोप लगाया है। मामले में देर रात बक्शा थाने में पति सद्दाम और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

शाजिया की शादी कुछ वर्ष पूर्व बक्शा थाना क्षेत्र के बर्रोपट्टी गांव निवासी सद्दाम के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज को लेकर उसे परेशान किया जाता था। बुधवार को इसी बात को लेकर पति से विवाद हुआ, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और जबरन सिर मुंडवाने का आरोप है।

घटना के बाद शाजिया अपने मायके पहुंची। परिजनों के साथ वह खुटहन थाने पहुंची थी। खुटहन पुलिस ने घटना बक्शा थाना क्षेत्र की होने के कारण वहां शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी थी। बाद में देर रात बक्शा थाने में पति और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

खुटहन थानाध्यक्ष विक्रम सिंह के अनुसार, महिला थाने आई थी, लेकिन घटना दूसरे थाना क्षेत्र की होने के कारण उसे संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया था। सिर मुंडवाने के आरोप के संबंध में उन्होंने बताया कि महिला नकाब पहने थी, इसलिए उस समय इसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी। मामले में बक्शा पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleआज का राशिफल 19 सितंबर 2026: जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Next articleशादी के डेढ़ महीने बाद पति संदिग्ध परिस्थितियों में गायब, पीड़िता ने ससुराल वालों पर दर्ज कराया गंभीर आरोप*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here