Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर में डबल मर्डर से सनसनी, जमीन विवाद में मां-बेटी...

Jaunpur News जौनपुर में डबल मर्डर से सनसनी, जमीन विवाद में मां-बेटी की हत्या का आरोप

0
1001720120
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदुपुर गांव में शुक्रवार को जमीन के विवाद को लेकर दोहरे हत्याकांड की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि भूपेंद्र पटेल पुत्र स्व. राजपति पटेल ने पारिवारिक जमीन के विवाद के दौरान अपनी मां शीतला देवी (70) और बहन गौरी (40) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाद में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही नेवढ़िया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामला गंभीर होने के चलते सर्किल के अन्य थानों से पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंचा।

पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान वारदात होने की बात सामने आई है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर में अपराध समीक्षा बैठक, एसएसपी ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश अपराधियों, इनामिया और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के निर्देश
Next articleJaunpur News जौनपुर: स्कॉर्पियो की चपेट में आए बाइक सवार भाई की मौत, बहन घायल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।