Home आवाज़ न्यूज़ संविधान के साथ छेड़छाड़ करने वालों को कभी माफ न करना डॉ....

संविधान के साथ छेड़छाड़ करने वालों को कभी माफ न करना डॉ. रत्नप्पा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि : संजय सिंह

0
1001710726
🔊 खबर सुनें

सराय मोहिउद्दीनपुर में डॉ. रत्नप्पा कुम्भार जी की 117 वीं जयंती मनाई गई 

शिव कुमार प्रजापति 

शाहगंज जौनपुर। संविधान सहनिर्माता एवं पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुम्भार जी की 117 वीं जयंती समारोह का आयोजन मंगलवार को क्षेत्र के सराय मोहिउद्दीनपुर स्थित एक हाल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. लालमणि प्रजापति ने डॉ रत्नप्पा कुम्भार जी और महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा- अर्चना करके किया। समारोह में डॉ. रत्नप्पा के विचारों और उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समाज के उत्थान पर बल दिया गया। कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

समारोह के मुख्य अतिथि  आप पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह रहे। श्री  ने कहा कि संविधान के साथ छेड़छाड़ करने वालों को कभी माफ मत करना। यही रत्नप्पा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यही प्रजापति समाज के कार्यक्रम का उद्देश्य है। उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया। राज्यसभा सांसद ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री बिना टेलीप्रॉन्पटर के वंदे मातरम सुना देंगे तो राजनीति छोड़ देंगे। देश किसी मोदी-योगी के फरमान से नहीं बल्कि संविधान से चलेगा। भाजपा की सरकार संविधान को समाप्त करना चाहती है। मंदिर- मस्जिद, हिंदू मुस्लिम की राजनीति का आरोप लगाया। कहा कि लोगों को लड़ाने वाली भारतीय जनता पार्टी का नाम भारतीय झगड़ा पार्टी कर देना चाहिए। 26 हजार स्कूल बंद हो गए जिससे गरीब शिक्षा से वंचित हुए। सांसद ने स्कूल, सड़क, अस्पताल रोजगार तो लूट ही लिया शर्मनाक तो यह है कि भाजपा की सरकार ने प्रभु श्री राम का मंदिर भी लूट लिया। यह ऐसी सरकार है जिसने भगवान को भी नहीं छोड़ा। राम नाम जपना पराया माल अपना भाजपा का एक ही नारा है। उन्होंने सरकार पर भगवान की चरण पादुका, सोने की रामचरितमानस, सोने की हार, चांदी की ईंट को लूटने का आरोप लगाया। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने पर प्रशासन पर सवाल उठाया। युवाओं और बेरोजगार लोगों को रोजी-रोटी के लिए आंदोलन के लिए विवश होना पड़ रहा है। कहा कि यह सरकार दादागिरी करके मुकदमा दर्ज करके जेल भेज कर डरा रही है। उन्होंने नाराज फूफा पर मोदी के ऊपर तंज कसा। कहा कि युवाओं को नौकरी और रोजगार मांगने पर सरकार नाराज फूफा कहती है। विशिष्ट अतिथि सपा के  पूर्व ऊर्जा  राज्य मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि डॉ रत्नप्पा के देश के लिए किए गए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। पीडीए समाज को आरक्षण दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। कहा कि केवल पुष्पांजलि अर्पित करने से ही जयंती मनाने का उद्देश्य पूर्ण नहीं होगा। इसके लिए उनके विचारों पर हमें चलना होगा। विशिष्ट अतिथि प्रजापति महासभा जौनपुर के अध्यक्ष एवं पूर्व शासकीय अधिवक्ता सुरेन्द्र प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज के हितों और अधिकारों की हर संभव लड़ाई जारी रहेगी। । डॉ लालमणि प्रजापति ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम के  आयोजक विनोद प्रजापति एवं मनोज प्रजापति ने संपूर्ण प्रजापति समाज की तरफ से अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर प्रजापति समाज को मजबूती दिलाने के लिए आयोजित होते रहेंगे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews

रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews

📅 11 Sep 2026 शेयर
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews

जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews

📅 11 Sep 2026 शेयर
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews

ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews

📅 09 Sep 2026 शेयर
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद

Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद

📅 08 Sep 2026 शेयर
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |

खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |

📅 07 Sep 2026 शेयर
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews

खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews

📅 01 Sep 2026 शेयर
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

📅 10 Aug 2026 शेयर
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

📅 15 Jul 2026 शेयर
14 July 2026

14 July 2026

📅 14 Jul 2026 शेयर
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

📅 14 Jul 2026 शेयर
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

📅 13 Jul 2026 शेयर
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

📅 28 Jun 2026 शेयर
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

📅 06 Jun 2026 शेयर
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

📅 05 Jun 2026 शेयर
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

📅 25 May 2026 शेयर
🔍 कोई वीडियो नहीं मिला।

Previous articlePM मोदी और शी जिनपिंग भारत-चीन संबंधों में आपसी सम्मान और संवेदनशीलता पर सहमत हुए: विदेश मंत्रालय
Next articleJaunpur News सरपतहां पुलिस ने दो अंतरजनपदीय चोरों को दबोचा, चोरी के जेवर और नकदी बरामद
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।