Home राष्ट्रीय जौनपुर: हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार से मिले धनंजय सिंह, निष्पक्ष जांच...

जौनपुर: हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार से मिले धनंजय सिंह, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा*

1000025867-1
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज

*जौनपुर।* रामदयालगंज के तिवारीपुर गांव में सरिया से हमला कर विशाल यादव की हत्या के बाद सोमवार शाम पूर्व सांसद धनंजय सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस दौरान आरोपी की एक विधायक के साथ वायरल हो रही फोटो को लेकर धनंजय सिंह ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ फोटो खिंच सकती है और बाद में वायरल भी हो सकती है। हालांकि, घटना में आरोपी की संलिप्तता है या नहीं, यह जांच का विषय है।
पूर्व सांसद ने अपनी पुरानी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भी उनकी एक फोटो वायरल हुई थी, जिसे लेकर अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी ने देशभर में हंगामा किया था। उन्होंने कहा कि जिन लोगों से उनके संबंध हैं, वे हैं और वह झूठ के आधार पर खड़े नहीं रहते।
धनंजय सिंह ने कहा कि यदि पीड़ित परिवार लिखित शिकायत देता है तो प्रशासन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सकता है। वहीं, परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबदलापुर: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, बदलापुर पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा; उसरा बाजार से हुई गिरफ्तारी
Next articleजौनपुर: डीएम के आदेश पर तीन दिन में सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here